Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बादल छाया-क्या मौसम लाया

Samar Singh 21 Sep 2023 गीत समाजिक बारिश में प्रकृति की सुंदरता का क्या कहना। 11305 0 Hindi :: हिंदी

बादल छाया, क्या मौसम लाया, 
दिन को सुहाना शाम बनाया। 

ये बारिश की बूँदे, 
दिल को छू दे। 
सिहरन सी है रोम- रोम में, 
धड़कन में कोई कूदे। 
पत्तों पे गिर- गिर के, 
कोई धुन है गाती। 
हथेली पर गिर के, 
घुंघुरू की आवाज़ सुनाती। 
गालों पे गिर के, 
सबको दिवाना बनाया। 
बादल छाया, क्या मौसम लाया। 

छाया है एक नशा, 
हरपल मौसम हंसा। 
फसलों पे जैसे, 
सावन है बसा। 
मन जिसके लिए तरसे, 
आज खजाने से मोती बरसे। 
सुंदर ये नजारा, 
रेंगती पानी की धारा। 
सब हो जाए पागल, 
ऐसा गीत किसने गाया। 
बादल छाया, क्या मौसम लाया।। 

रचनाकार- समर सिंह " समीर G "

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: