Ashok Kumar Yadav 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम 75675 0 Hindi :: हिंदी
कविता- मेरे प्यारे तिरंगा मेरे प्यारे तिरंगा, देश की तू शान है। मर जाएंगे हम, तू हमारी जॉन है।। तुझे हर-घर में, लहराया जायेगा। खुशी से झूमके, गान गाया जायेगा।। तीन रंगों में पूरा,हिंदुस्तान समाया है। त्याग, शांति और विश्वास लाया है।। भाईचारे से हम रहें,यही धर्म हमारा है। देश के लिए मर मिटेंगे,कर्म हमारा है।। जन के हृदय में बसा, अभिमान है। तुम्हारे लिए मेरा,पूरा जीवन कुर्बान है। शिक्षा शास्त्र में विश्व गुरु हिंदुस्तान है। सोने की चिड़िया देश की पहचान है।। मेरे प्यारे तिरंगा, देश की तू शान है। मर जाएंगे हम, तू हमारी जॉन है।। कवि- अशोक कुमार यादव मुंगेली, छत्तीसगढ़।