Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

क्या वो भी मुझे याद करते होंगे

Samar Singh 23 May 2023 गीत दुःखद जब आप किसी को बहुत चाहो और वह आपसे दूर हो जाए, तो मन में उठता है कि जिस तरह से मैं याद करता हूँ क्या वो भी मुझे याद करते होंगे? 5557 0 Hindi :: हिंदी

क्या वो भी मन के परिंदे को, 
कभी आजाद करते होंगे। 
जैसे मैं करता हूँ उनको, 
क्या वो भीमुझे याद करते होंगे। 

आज सपने में उनको देखा, 
मिला रहे थे हम अपने हाथ की रेखा। 
कभी वो हँसते, कभी हम हँसते थे, 
एक दूजे की बातों में उलझते थे। 
क्या वो भी रब से 
फरियाद करते होंगे, । 
जैसे मैं करता हूँ उनको, 
क्या वो भी मुझे याद करते होंगे। 

बड़ी किस्मत से चले थे एक साथ कुछ पल, 
कब उगा था सूरज, कब गया ढल। 
पता ही नहीं चला, दूर हो गयी चाँदनी रात, 
कुछ पल के लिए ही सही एक थी मुलाकात। 
क्या वो भी मेरी तरह अपनी, 
जिन्दगी बरबाद करते होंगे। 
जैसे मैं करता हूँ उनको 
क्या वो भी मुझे याद करते होंगे।। 

रचनाकार- समर सिंह " समीर G "

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: