akhilesh Shrivastava 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक नये वर्ष का आगमन सभी के लिए सुखमय हो 8215 0 Hindi :: हिंदी
*कविता* *नया वर्ष सबका सुखमय हो* नये वर्ष का नया प्रभात लाया है ये नई सौगात नई उमंग और नई ऊर्जा सूरज लाया अपने साथ।। पक्षी भी स्वच्छंद उड़ रहे हमको ये संदेश दे रहे जागो हुआ अब नया सबेरा नई खुशियों ने डाला डेरा।। बोल रही नदियों की धारा अच्छा बीते साल हमारा निरंतर हो प्रगति हमारी सफलता पर मिले किनारा।। चांद बिखेरे नई चांदनी उजियारा सबका आंगन हो सुखी रहे परिवार सभी का मंगलमय सबका जीवन हो।। जीवन के सब सपने सच हों आनंदित हर पल हर क्षण हों विपदाएं न आएं पास में नया वर्ष सबका सुखमय हो। रचयिता ---अखिलेश श्रीवास्तव जबलपुर
I am Advocate at jabalpur Madhaya Pradesh. I am interested in sahity and culture and also writing k...