Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

भारत बने हिन्दू राष्ट्र हमारा

Vipin Bansal 29 Nov 2023 कविताएँ देश-प्रेम 9508 0 Hindi :: हिंदी

कविता = ( भारत )

भारत को गर भारत पुकारा तो क्या ! 
वर्षों की चढ़ी गर्द को उतारा तो क्या !! 
यह भरत का भारत यह देवों की देव भूमि ! 
जय श्री राम का गूंजा जयकारा तो क्या !! 
सत्य सनातन धर्म संस्कृति रही पहचान हमारी ! 
भारत बने हिन्दू राष्ट्र हमारा तो क्या !! 
सत्य सनातन वैदिक धर्म न आदि न कोई अंत ! 
फैला इसका उजियारा सर्वश्रेष्ठ गर धर्म हमारा तो क्या !! 
वसुधैव कुटुंबकम यह जग सारा यही सिद्धांत रहा हमारा ! 
विश्व गुरु हो गर देश हमारा तो क्या !! 
भारत को गर भारत पुकारा तो क्या ! 
वर्षों की चढ़ी गर्द को उतारा तो क्या !! 

ब्रिटिश हुकूमत को जब घर से निकाला ! 
ब्रिटिश कल्चर फिर क्यों घर में पाला !! 
अंग्रेजी कैसे ख़ास हुई, हिंदी क्यों अभिशाप हुई ! 
वेद पुराणों से दूर किया, सनातन पर जुल्म किया !! 
अंग्रेजी कल्चर के इतने हितैषी, हिंदी की क्यों अनदेखी ! 
विद्यालयों में हो अब भगवद्गीता !! 
बहे ज्ञान की फिर से सरिता !
राष्ट्रभाषा बने अब हिंदी !! 
माँ भारती के माथे की बिंदी !
हम हिन्द हम हिन्दू हिंदी का नारा तो क्या !! 
भारत को गर भारत पुकारा तो क्या !
वर्षों की चढ़ी गर्द को उतारा तो क्या !! 

मुगलों का इतिहास पढ़ाया !
डाकुओं को खुदा बताया !! 
मंदिरों को मस्जिदों में ढ़ाला !
माँ भारती का सौंदर्य बिगाड़ा !! 
हिन्दू शहरों के नाम है बदले !
हिन्दूओं को वो क्यों न अखरे !! 
हवाओं का रूख़ गर हमने मोड़ा तो क्या !
बाबरी मस्जिद पर गर चला हथौड़ा तो क्या !! 
शहंशाही गर नक़ाब उतारा तो क्या !
बाबर को गर डाकू पुकारा तो क्या !! 
भारत को गर भारत पुकारा तो क्या ! 
वर्षों की चढ़ी गर्द को उतारा तो क्या !! 

             विपिन बंसल

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: