संदीप कुमार सिंह 22 Aug 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 15353 0 Hindi :: हिंदी
जिनके मन में है भरा,प्यार और विश्वास। उनको करे सलाम सब,खुशियाँ रहती पास।। जिनके मन में है भरा,जोश और उत्साह। बनते वह सरताज हैं,सुलभ रहे हर राह।। जिनके मन में है भरा,सत्य युक्त नव हर्ष। उनको कभी न दुख मिले,करते वे उत्कर्ष।। जिनके मन में है भरा,सही सही संस्कार। उनको है सम्मान अरु,और करे सब प्यार।। जिनके मन में है भरा,अनुपम दिव्य विचार। वही करे नव नव सृजन,करे प्रगति संसार।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....