Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

मन मे होना चाहिए- अनुपम दिव्य विचार

संदीप कुमार सिंह 30 May 2023 गीत समाजिक मेरा यह गीत समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगे। 5355 0 Hindi :: हिंदी

मन में होना चाहिए, अनुपम दिव्य विचार।
सुरभित करे गुलाब सा,रहें सदा गुलजार।।

मन में होना चाहिए,हरदम शुभ मुस्कान।
दुनियाँ सारी मस्त है,गाएं मंजुल गान।।

मन में होना चाहिए,नफरत की प्रतिकार।
बगिया सी परिवार हो,आपस में हो प्यार।।

मन में होना चाहिए,अदभुत अदभुत चाह।
पूरी करना है इसे,सदा चलूं मैं राह।।

मन में होना चाहिए,खुशियों की संसार।
तब खुशियाँ ही नित मिले,धन जन मिले अपार।।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍🏼
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)
बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: