DINESH KUMAR KEER 09 Jun 2023 गीत धार्मिक 5881 0 Hindi :: हिंदी
माता का वरदान दुर्गा बनकर आ रही, काली माँ अवतार | पाठ पढ़ाने प्रेम का, करने भव को पार || बस्ती बस्ती अरु गली, मचा एक बस शोर। दीप जलाने प्रेम का, माता आयी भोर || माता मंदिर सज रहा, चौराहे चौबीस | सन्ध्या कीर्तन कर रहें, ढोलक बजते बीस || माता रानी दीजिए, हम भक्तों को दान | तेरे गुण गाते रहें, दे दो माँ वरदान ||