KRESH KUMAR AHIRWAR 28 Apr 2023 आलेख अन्य प्रश्नोत्तर 7085 0 Hindi :: हिंदी
‼️‼️प्रश्नोत्तर‼️‼️ Qus→ जीवन का उद्देश्य क्या है ? Ans→ जीवन का उद्देश्य उसी चेतना को जानना है - जो जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है। उसे जानना ही मोक्ष है..!! 📒 Qus→ जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त कौन है ? Ans→ जिसने स्वयं को, उस आत्मा को जान लिया - वह जन्म और मरण के बन्धन से मुक्त है..!! 📒 Qus→संसार में दुःख क्यों है ? Ans→लालच, स्वार्थ और भय ही संसार के दुःख का मुख्य कारण हैं..!! 📒 Qus→ ईश्वर ने दुःख की रचना क्यों की ? Ans→ ईश्वर ने संसार की रचना की और मनुष्य ने अपने विचार और कर्मों से दुःख और सुख की रचना की..!! 📒 Qus→ क्या ईश्वर है ? कौन है वे ? क्या रुप है उनका ? क्या वह स्त्री है या पुरुष ? Ans→ कारण के बिना कार्य नहीं। यह संसार उस कारण के अस्तित्व का प्रमाण है। तुम हो, इसलिए वे भी है - उस महान कारण को ही आध्यात्म में ‘ईश्वर‘ कहा गया है। वह न स्त्री है और ना ही पुरुष..!! 📒 Qus→ भाग्य क्या है ? Ans→हर क्रिया, हर कार्य का एक परिणाम है। परिणाम अच्छा भी हो सकता है, बुरा भी हो सकता है। यह परिणाम ही भाग्य है तथा आज का प्रयत्न ही कल का भाग्य है..!! 📒 Qus→ इस जगत में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है ? Ans→ रोज़ हजारों-लाखों लोग मरते हैं और उसे सभी देखते भी हैं, फिर भी सभी को अनंत-काल तक जीते रहने की इच्छा होती है.. इससे बड़ा आश्चर्य ओर क्या हो सकता है..!! 📒 Qus→किस चीज को गंवाकर मनुष्य धनी बनता है ? Ans→ लोभ..!! 📒 Qus→ कौन सा एकमात्र उपाय है जिससे जीवन सुखी हो जाता है? Ans → अच्छा स्वभाव ही सुखी होने का उपाय है..!! 📒 Qus → किस चीज़ के खो जाने पर दुःख नहीं होता ? Ans → क्रोध..!! 📒 Qus→ धर्म से बढ़कर संसार में और क्या है ? Ans → दया..!! 📒 Qus→क्या चीज़ दुसरो को नहीं देनी चाहिए ? Ans→ तकलीफें, धोखा..!! 📒 Qus→ क्या चीज़ है, जो दूसरों से कभी भी नहीं लेनी चाहिए ? Ans→ इज़्ज़त, किसी की हाय..!! 📒 Qus→ ऐसी चीज़ जो जीवों से सब कुछ करवा सकती है ? Ans→मज़बूरी..!! 📒 Qus→ दुनियां की अपराजित चीज़ ? Ans→ सत्य..!! 📒 Qus→ दुनियां में सबसे ज़्यादा बिकने वाली चीज़ ? Ans→ झूठ..!! 📒 Qus→ करने लायक सुकून का कार्य ? Ans→ परोपकार..!! 📒 Qus→ दुनियां की सबसे बुरी लत ? Ans→ मोह..!! 📒 Qus→ दुनियां का स्वर्णिम स्वप्न ? Ans→ जिंदगी..!! 📒 Qus→ दुनियां की अपरिवर्तनशील चीज़ ? Ans→ मौत..!! 📒 Qus→ ऐसी चीज़ जो स्वयं के भी समझ ना आये ? Ans→ अपनी मूर्खता..!! 📒 Qus→ दुनियां में कभी भी नष्ट/ नश्वर न होने वाली चीज़ ? Ans→ आत्मा और ज्ञान..!! 📒 Qus→ कभी न थमने वाली चीज़ ? Ans→ समय