राहुल गर्ग 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत #love poem #nice poem # pyari kavita #nayi kavita #breakup poem 46012 0 Hindi :: हिंदी
पागल सी एक लड़की को दोस्त बनाया है। दोस्ती का अब तक मैने हर फर्ज निभाया है।। फर्ज निभाया या नही इसका ख्याल तो उसको है नजर उसकी भी होगी ये सवाल मुझको है जो हमेशा साथ रहे वफा-ए-दोस्त कहाया है। पागल सी एक लड़की को दोस्त बनाया है।। पागल सी तो है वो बातें करना चाहती है थोड़ा समय मुझे भी दोगे यही सवाल पूछती है उसके सवालों का अभी जवाब भी बकाया है। पागल सी एक लड़की को दोस्त बनाया है।। माना है उसने मुझको दोस्त से ज्यादा भी कहने पर रूक जाती है ध्यान है मर्यादा भी समाज का चिंतन कर उसने हसीन पल गवाँया है। पागल सी एक लड़की को दोस्त बनाया है।। दाग उसके चरित्र पर कहीं लग न जाये कोशिश करता रहता हूँ कहीं वो पास न आये उसको दूर रखकर भी अश्क मैंने बहाया है। पागल सी एक लड़की को दोस्त बनाया है।। क्या कहना पर उसका मुस्कुराते हमेशा रहती है घर के सभी कामों का भार भी वो रखती है थोड़ा मोटी थोड़ा दिल थोड़ा दिमाग भी कमाया है पागल सी एक लड़की को दोस्त बनाया है। दोस्ती का अब तक मैंने हर फर्ज निभाया है।।