Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

नमस्य

Santosh kumar koli ' अकेला' 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक नमस्य (नमस्कार योग्य) 63357 0 Hindi :: हिंदी

मैं, हर उस शख़्स को, नमन करता हूं।
उस बेटे को, जो बुढ़ापे में, मां-बाप से बतलाता है।
उस भाई को, जो भाई को, भाई कहकर बुलाता है।
उस पति को, जो पत्नी की, किच-किच को सह जाता है।
उस पड़ोसी को, जो पड़ोसी को, समझता व समझाता है।
ख़र्चा खुद-खुद का, ऐसी दोस्ती को, मैं वंदन करता हूं।
मैं, हर उस शख़्स को, नमन करता हूं।
उस संतान को, जो मां-बाप की, छाती नहीं कुटाती है।
उस बेटी को, जो मां-बाप की, लाज व नाज़ बचाती है।
उस सास-बहू को, जो आपस में, प्यार से बतलाती हैं।
उस पत्नी को, जो किच-किच पर, क़ाबू रख पाती है।
शक्ति स्वरूपा स्त्री का, मैं समर्थन करता हूं।
मैं, हर उस शख़्स को, नमन करता हूं।
उस नेता को, जो बिठाकर, पूछता है हाल-चाल।
उस चिकित्सक को, जो मरीज़ संग, बन जाता विक्रम-बेताल।
उस धर्मगुरु को, जो ढोंग निवारण की, जलाता मशाल।
उस अधिकारी को, जो मुखरित मुख में, रखे रसाल।
विकास ईर्ष्या का शमन करे, उसका मैं, अभिनंदन करता हूं।
मैं, हर उस शख़्स को, नमन करता हूं।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: