Join Us:
दिशा-लाइव ग्रुप ने लॉन्च किया नया ब्रांड BizPry - लोकल से ग्लोबल तक 20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें
Certificate is not issued to the author at present. Minimum 10 articles should be published on Sahity Live website to get the certificate.

दरकार

Vipin Bansal 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक #दरकार 123361 0 Hindi :: हिंदी

कविता = ( दरकार )

निष्काम सेवा से नहीं चलता परिवार !
पेट को रोटियों की है दरकार !!
खाली ख़ज़ाना नहीं चलती सरकार !
भूखे पेट भजन कैसे होए मेरे यार !!
सब कुछ बिकता है यहाँ !
यह दुनिया है एक बाज़ार !!
खाली जेब यहाँ कुछ ना मिलता  !
बिन पैसे रिश्ते भी हैं। यहॉं बेकार !!
निष्काम सेवा से नहीं चलता परिवार !
पेट को रोटियों की है दरकार !!

पेट भरा जग हरा !
हुआ चाँद का दीदार !! 
कहीं सेवा के नाम पर !
बोटियों के तलबगार !!
कहीं भूख से बिलखता बच्चा !
कहीं रोटियों का अंबार !!
सेवा के नाम पर सजा बाज़ार !
सच बोला मैं ग़द्दार !!
निष्काम सेवा से नहीं चलता परिवार ! 
पेट को रोटियों की है दरकार !!

वाह रे मेरी दिल्ली सरकार ! 
सबको दे दिया रोज़गार !!
दिल्ली नागरिक सुरक्षा भर्तियों की भरमार !
अब न है कोई बेकार !!
एक रोटी टुकड़े हज़ार !
छिन - छानकर खालो यार !!
यह है आपकी सरकार !
टुकड़े फेंको बेड़ा पार !!
निष्काम सेवा से नहीं चलता परिवार !
पेट को रोटियों की है दरकार !!

कोरोना योद्धा का मिला सम्मान!
कोरोना काल में लगा दी जान !!
कोरोना को दिया पछाड़ !
कोरोना से न मानी हार !!
निष्काम सेवा करी अपार !
अब रोड पर है परिवार !!
कोरोना योद्धा बेरोज़गारी से रहें हैं हार !
अब कब जागेगी सरकार !!
निष्काम सेवा से नहीं चलता परिवार !
पेट को रोटियों की है दरकार !!

( विपिन बंसल )

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो प्राप्त कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, असम्भ� read more >>
शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
इच्छा शक्ति 🥀🥀 शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिल� read more >>
Join Us: