Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

एक भरोसा राम का-जो रहते हैं साथ

संदीप कुमार सिंह 20 Sep 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 12597 0 Hindi :: हिंदी

एक भरोसा राम का,जो रहते हैं साथ।
हर विपदा से ले बचा,सिर पर रख वो हाथ।।

एक भरोसा राम का,जिससे से है प्राण।
नेक इरादा को रखे,करे सदा कल्याण।।

एक भरोसा राम का,खुशियाँ हरदम पास।
विघ्न सभी को पार कर,मन में है उल्लास।।

एक भरोसा राम का,भव से करते मुक्त।
मोक्ष दिला दे वो हमें,मुझ में ही हो युक्त।।

एक भरोसा राम का,पूर्ण करे सब आस।
धीरज जिनके पास हो,लिखे वही इतिहास।।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍️
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: