Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

भावना- भावनाएं प्रेम सुख दुःख दोनों की होती हैं

Chanchal chauhan 11 Dec 2023 कहानियाँ प्यार-महोब्बत भावना की हिम्मत 21569 0 Hindi :: हिंदी

भावना मन से प्रकट होती हैं । भावनाएं प्रेम ,सुख , दुःख दोनों की होती हैं।जैसे जीवन की स्थिति होती है,वैसे ही भावनाएं होती है। परिस्थिति ही भाव को दर्शाती हैं।सादी विवाह का  उत्सव प्रसन्नता का भाव प्रकट करता है।मन में उत्साह भरता हैं।प्रेम मन में खुशी प्रकट करता है।कभी भी जब जीवन में दुखद घटना घटती हैं।तो शोक का भाव प्रकट होता हैं।
भाव से भावनाएं बनती हैं।
भावना एक लड़की का नाम भी होता हैं।इसी भावना की एक लड़की की कहानी। भावना एक सुंदर लड़की थी। बहुत ही समझदार थी।वह गरीब थी। भावना ने इण्टर की पढ़ाई पूरी कर ली थी।उसके बाद वो अपने परिवार के हाथ बाहर चली गई।उसके परिवार के उसके मम्मी पापा और भाई सब कम्कपनी में जॉब करने लगे साथ  वो भी जॉब करती थी। वहां पर एक लड़का भी साथ में काम करता था । उस लड़के ने भावना को‌ फंसा लिया। भावना उसके चक्कर में आ गई।वह उसको प्यार समझने लगी।वह उसके साथ खेल रहा था।वह इस बात को समझ नहीं रही । आजकल का मोरडन जमाना हैं। प्यार मोहब्बत चलती है इस ज़माने में। कुछ सच्चा प्यार करते हैं कुछ झूठा।भावना और कपिल की लव स्टोरी आगे बढ़ती रहती हैं। भावना के घर वालों को ये बात पता चलती हैं।तो वह उसको रोकते हैं ।वह उस लड़के के साथ भाग जाती हैं।वह लड़का उससे कोर्ट मैरिज कर लेता है।वे दोनों साथ में रहने लगते हैं। कुछ दिनों बाद ही उन दोनों में अनशन हो जाती है।लड़ाई झगड़े करने लगते हैं। लड़के के घर वाले उसको घर बुलाते हैं उससे दूसरी सादी करने को कहते हैं।लड़का भी तैयार हो जाता हैं।एक दिन लड़का भावना को अकेला छोड़कर अपने घर चला जाता हैं।वह इस सादी से खुश नहीं थे। भावना अकेली रह जाती हैं।ना ही वो अपने घर जा सकती थी।भावना को बहुत बड़ा झटका लगा ,वह टूट गई थी। फिर भी उसने खुद को संभाला।उसने फिर से कम्पनी में जॉब की पैसे कमाये साथ ही वो आगे की पढ़ाई करने लगी।उसने बी एड किया। सरकारी नौकरी तो नहीं लगी परन्तु उसने अपना स्कूल खोला ।वह बच्चों को पढ़ाने लगी।गरीब बच्चों को पढ़ाने उसका जीवन ऐसे ही व्यतीत होता चला गया।उसने अपना जीवन उन बच्चों के सहारे बीता दिया। उसने अपना बिखरा जीवन सुधार लिया।किसी पर एकदम सी विश्वास नहीं करना चाहिए।अपने मां बाप को सादी के लिए समझाना चाहिए। भागकर गलत मानी जाती हैं। कुछ परिवार के होते हैं जो लव मैरिज नहीं होने देते अगर लड़का लड़की सही है तो उनकी सादी करा देनी चाहिए।उनको गलत कदम उठाना नहीं देना चाहिए।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: