Phool Jahan 07 Oct 2023 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत 13126 0 Hindi :: हिंदी
ज़ख्म गहरा है सब्र से काम लेना है। ज़माने को अपनी चाहत में ढाल लेना है।। इंतहा होगा हमारे इश्क का आखिर कब तक। जुंवा को बंद रखो आंखों से काम लेना है।। कोई मिल जाए अगर रहगुजर यहां मुझको। उसके आगोश में खुद को संभाल लेना है।। तेरे तो हुस्न के चर्चे हैं शहर में सारे। मुझे तेरी ही गली में अपना मकान लेना है।। मैं अपने प्यार को कुर्बान कर नहीं सकती। ,फूल, मुझे बस नाम सुबह शाम तेरा लेना है।।