Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्रेमिका की शादी

Ashok Kumar Yadav 30 Mar 2023 कहानियाँ समाजिक 11353 0 Hindi :: हिंदी

लघुकथा-  प्रेमिका की शादी

एक गांव में प्रेम नाम का लड़का रहता था। वह प्रेमी नाम के लड़की से बहुत प्यार करता था। दोनों ने साथ में जीने-मरने की कसमें खायी थी। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। एक दूसरे के बिना जीना मुश्किल था। प्रेमी से मिलने के लिए प्रेम प्रतिदिन उसके पास जाया करता था। दोनों रात- रात भर मोबाइल से बातें करते थे। दोनों अलग-अलग जाति के थे। दोनों के घर वाले इनके शादी के खिलाफ थे। कुछ दिनों में दोनों घर से भागने वाले थे। यह बात प्रेमी के पिता को पता चल गयी। प्रेमी के पिता ने प्रेमी को घर में कैद कर दिया और उनकी सगाई कर दी। लड़की ना तो मोबाइल से बात कर सकती थी, ना ही प्रेम से मिलने के लिए जा सकती थी। घर में परिवार वालों का सख़्त पहरा था। लड़का, प्रेमी के घर के आस-पास मंडराते रहता था। दूसरे दिन प्रेमी के द्वार पर बारात आयी। प्रेम और प्रेमी दोनों रो-रो कर व्याकुल हो गए थे। प्रेमी बार-बार पछाड़ खाकर गिर रही थी। प्रेम, प्रेमी से मिल ना सका। दोनों ने जहर पी लिया। फेरा घूमते-घूमते प्रेमी मर गई और प्रेमी के घर के पास प्रेम ने दम तोड़ दिया। दोनों के परिवार वाले फूट-फूट कर रोने लगे और कहने लगे हम लोग जाति भेदभाव के चक्कर में तुम दोनों की शादी नहीं की। यदि तुम दोनों की शादी कर दिए होते तो,आज तुम लोग जिंदा होते।

लघु कथाकार- अशोक कुमार यादव मुंगेली, छत्तीसगढ़

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: