Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

इक दिन ऐसा आएगा-आसा होगी पूर्ण

संदीप कुमार सिंह 08 Jul 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 4577 0 Hindi :: हिंदी

(दोहा छंद)
इक दिन ऐसा आयगा,आसा होगी पूर्ण।
खुशियों में हम रह सदा,जीवन हो सब तूर्ण।।

इक दिन ऐसा आयगा, सब में होगा हर्ष।
दुख का होगा नाश तब, जीवन में उत्कर्ष।।

इक दिन ऐसा आयगा,नारी बने प्रधान।
सबका दिन हो तब भला, सदा बढ़ेगा आन।।

इक दिन ऐसा आयगा, घर घर में हो धर्म।
रोग बला सब खत्म हो,पावन होगा कर्म।।

एक दिन ऐसा आयगा,होगा मत दुष्कर्म।
मानवता का प्रेम हो, होगा नाश अधर्म।।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍🏼
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: