Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बच्चें बने जादूगर

Chanchal chauhan 30 Mar 2023 कहानियाँ अन्य दो मित्र बने जादूगर और दो हुए शिकार 24834 0 Hindi :: हिंदी

एक गांव में चार बच्चे रहते थे। वे चारों मित्र थे, दो सीधे दो शरारती थे। वे एक ही स्कूल में पढ़ते थे। एक दिन उनके स्कूल में एक जादूगर खेल दिखाने आया। वह जादूगर अपनी छड़ी से जादू कर रहा था, तो उन दो शरारती बच्चों ने उसकी छड़ी चुरा ली। घर ले आए, घर जाकर गांव से बाहर एक झोपड़ी थी, वे चारों मित्र वहां पहुंच गए। ओ जादू की छड़ी निकाली जादू करने लगे। दो जो सीधे मित्र थे एक तरफ खड़े थे और वे दोनों शरारती मित्र जादू कर रहे थे। उसने अपने सीधे मित्र की तरफ छड़ी करके जादू किया। वह बकरी बन गया, वे तीनों घबरा गए, उसको वापस रूप में लाने के लिए दोबारा छड़ी से जादू करने लगा। घबराहट में उसके हाथ से छड़ी छूट गई, उसके दूसरे मित्र के जा लगी और वह घास बन गया। बे दोनों शरारती मित्र बहुत घबरा गए, वे उन दोनों को छुपा कर वहां से भाग गए। बहुत समय हो चुका था जब वे दोनों घर नहीं पहुंचे, तो उनके घर वाले उनको ढूंढने लगे। और उन दोनों शरारती बच्चे के घर भी गए, उनसे पूछा उन्होंने कुछ नहीं बताया। जब वे कहीं नहीं मिले उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। अगले दिन सुबह वे शरारती बच्चे स्कूल पहुंचे। उसी दिन वो जादूगर स्कूल में आया, उसका सामान चोरी हो गया था उसने प्रधानाचार्य को बताया। सभी बच्चों को मैदान में बुलाया गया था। उनसे पूछा किसी ने सामान तो नहीं चुराया, पहले तो वे चुपचाप रहे फिर दोनों शरारती बच्चे खड़े हो सब कुछ बता दिया। वह जादूगर और स्कूल के प्रधानाचार्य जी उन दोनों बच्चों के साथ उनके गांव पहुंचे। वह उस झोपड़ी में चले गए, जादूगर ने उन दोनों को वास्तविक रूप में ला दिया। उन दोनों शरारती बच्चों ने सबसे माफी मांगी, और वादा किया आगे से हम ऐसा नहीं करेंगे। सब ने उन्हें माफ कर दिया। बच्चें देखादेख ऐसी चीजें करते जिनसे उनको खतरा हो सकता हैं, ऐसा ना करें। परिवार वाले भी उनपर ध्यान रखें।
लेखिका चंचल चौहान

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: