Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

चलो आज सच बोला जाय!

Jitendra Sharma 30 Mar 2023 गीत देश-प्रेम जितेन्द्र शर्मा, Jitendra Sharm, चलो आज सच बोला जाय!। 9830 1 5 Hindi :: हिंदी

गीत- चलो आज सच बोला जाय।
रचना- जितेन्द्र शर्मा
तिथी- 02/01/2023


चलो आज सच बोला जाए!
भेद कोई अवशेष रहे ना, क्यों ना आज दिल खोला जाए।
चलो आज सच बोला जाए!

चारण नहीं जो किसी देश की, चरण वंदना गायें।
ऐसे भी कृतघ्न नहीं जो
सच ना कहने पायें।।
बहुत चलाया चरखा हमने,
अब ना ये कर पायें।।
फिर से आज सच बोला जाये।
दुष्ट के घर पर गोला जाए!
भेद कोई अवशेष रहे ना, क्यों न आज दिल खोला जाय।।
चलो आज सच बोला जाय।

सदा रहे जो मित्र हमारे, उनको मित्र बनाएं।
धोका देने वालों को हम, अब ना सहने पायें।।
शान्ति के कपोत हमसे,
अब ना उड़ने पाये।
फिर से आज सच बोला जाये!
सीमा पार बस शोला जाये,
भेद कोई अवशेष रहे ना, क्यों न आज दिल खोला जाये।
चलो आज सच बोला जाये।

Comments & Reviews

Jitendra Sharma
Jitendra Sharma सुन्दर गीत।

1 year ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: