Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जिनके मन में है भरा-प्यार और विश्वास

संदीप कुमार सिंह 22 Aug 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 15395 0 Hindi :: हिंदी

जिनके मन में है भरा,प्यार और विश्वास।
उनको करे सलाम सब,खुशियाँ रहती पास।।

जिनके मन में है भरा,जोश और उत्साह।
बनते वह सरताज हैं,सुलभ रहे हर राह।।

जिनके मन में है भरा,सत्य युक्त नव हर्ष।
उनको कभी न दुख मिले,करते वे उत्कर्ष।।

जिनके मन में है भरा,सही सही संस्कार।
उनको है सम्मान अरु,और करे सब प्यार।।

जिनके मन में है भरा,अनुपम दिव्य विचार।
वही करे नव नव सृजन,करे प्रगति संसार।।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍️
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: