Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

//... मन का पंछी...//

Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ प्यार-महोब्बत प्यार मोहब्बत इश्क 23028 0 Hindi :: हिंदी

//...मन का पंछी...//


दिल का भोला, 
तन का छोटा
रंगत इसका ,
तितली जैसा है...!

कभी यहां ,
फुदकता रहता
कभी यहां ,
से उड़ जाता है...!

जहां मिला है ,
दाना इसको
वहीं बसेरा ,
कर लेता है...!

आंखें हैं इसकी ,
पानी जैसी
हर रंगों से ,
मिलती है......!

पर इसमें है ,
किसने झांका
आंसू पल- पल ,
ढलती है...!,

बहती है तब ,
झरना लगता
रुकती तब ,
सागर जैसा है...!

उड़ते - उड़ते ,
थक सा जाता
कहीं रुकने का ,
नाम न लेता...!

हर उड़ान पर ,
आंधी है
और मंजिल पाने 
की आशा है...!

पर  नादान है ,
ये क्या जाने
कि मंजिल ,
मेरा कैसा है...?

कभी आसमान में ,
उड़ता है ,
तो सितारों से ,
दोस्ती करता है...!

फिर सितारों की ,
महफिल में ,
वो खुद को 
तन्हा पाता है...!

फिर तन्हाई में ,
चुपके-चुपके
चुपके से ,
रो लेता है...!

जीवन के ,
सफर में ,
अरमां है बस ,
इसकी एक...!

उड़ते-उड़ते ,
मिल जाए ,
इसको कोई ,
शिकारी नेक...!

मन में अपना ,
जाल बिछा कर,
कर ले ,
इसको कब्जे में...!

मेरे मन के पंछी को ,
रख ले इसके ,
पंख कुतरकर
अपने मन के पिंजरे में...!

              चिन्ता नेताम " मन "
            डोंगरगांव( छत्तीसगढ)

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: