Aarti Goswami 18 Jan 2024 कविताएँ अन्य लाचार किसान, किसान, भारत का किसान 11406 1 5 Hindi :: हिंदी
"लाचार किसान" जो सूरज उगने से पहले उठता सूरज की आखरी किरण तक चलता वो है हमारे भारत का किसान जो जनवरी की कडी सर्दी खेत में दिखता जून की तपती धूप में काम करता वो है हमारे भारत का किसान जो वर्षा की एक-एक बूंद के लिए तरसता अपने आसू पीकर रह जाता वो हैं हमारे भारत का किसान जो है हमारा अन्नदाता फिर भी मुआवजे के लिए तरस जाता वो है हमारे भारत का किसान जो कभी अकाल से पीडित हो जाता तो कभी अतिवृष्टि कर देती उसकी फसल को नीलाम वो है हमारे भारत का किसान जिसके बल पर है हमारा देश कृषि प्रधान पर नही होता उसका कोई सम्मान वो है हमारे भारत का लाचार किसान ~'आरती गोस्वामी'✍️
3 months ago