संदीप कुमार सिंह 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक लोगों के लिए प्रेरणा से भरपूर मेरी कविता जिसका शीर्षक ऊपर दिया हुआ है। 7200 0 Hindi :: हिंदी
शिक्षा का सम्मान कर, देंगें दृढ़ परिणाम। करें देश को सबल सब, होत जगत में नाम।। शिक्षा का सम्मान से, मानव करे विकास। खुशियों में जीवन कटे, प्रभु पर हो विश्वास।। शिक्षा का सम्मान हो,सबको हो यह ध्यान। घर घर शिक्षित तब बने, हो उन्नत विज्ञान।। शिक्षा का सम्मान ही,शुद्ध श्रेष्ठ कर्तव्य। गमके भारत देश जब, जन जन हो तब सभ्य।। शिक्षा का सम्मान यूं, कर जैसे आहार। धरा स्वर्ग सा तब लगे,जीवन सजे बहार।। संदीप कुमार सिंह ✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....