Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्रेरणादायक कहानी-नाई और राजा

Karan Singh 11 Sep 2023 कहानियाँ समाजिक *🌟प्रेरणादायक कहानी-*💇🏼‍♂️नाई और राजा🤴🏻* 👌प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह/नाई और राजा/सपनों का सौदागर करण सिंह/spno ka somavar karan singh/karan singh/spno ka didaar/chhoti bahu/भक्ति/रामायण/जय श्री राम/अन्तिम ऋण चिता की लकड़ी/गुड्डू कब मरेगा/स्टील का डब्बा/विनम्रता की जीत/भक्त कबीरदास/भक्त रविदास/महाभारत/जय श्री कृष्ण/हेमा मालिनी/गूगल न्यूज़/googal news/south indian movies/बच्चों की कहानियां/हरिवंशराय बच्चन/ 15265 0 Hindi :: हिंदी

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌟प्रेरणादायक कहानी-*💇🏼‍♂️नाई और राजा🤴🏻*
👌प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌
गाँव में एक नाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। नाई ईमानदार था, अपनी कमाई से संतुष्ट था। उसे किसी तरह का लालच नहीं था। नाई की पत्नी भी अपनी पति की कमाई हुई आय से बड़ी कुशलता से अपनी गृहस्थी चलाती थी। कुल मिलाकर उनकी जिंदगी बड़े आराम से हंसी-खुशी से गुजर रही थी।

नाई अपने काम में बहुत निपुण था। एक दिन वहाँ के राजा ने नाई को अपने पास बुलवाया और रोज उसे महल में आकर हजामत बनाने को कहा।

नाई ने भी बड़ी प्रसन्नता से राजा का प्रस्ताव मान लिया। नाई को रोज राजा की हजामत बनाने के लिए एक स्वर्ण मुद्रा मिलती थी। इतना सारा पैसा पाकर नाई की पत्नी भी बड़ी खुश हुई। अब उसका जीवन बड़े आराम से कटने लगा। 

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌟प्रेरणादायक कहानी-*💇🏼‍♂️नाई और राजा🤴🏻*
👌प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

घर पर किसी चीज की कमी नहीं रही और हर महीने अच्छी रकम की बचत भी होने लगी। नाई, उसकी पत्नी और बच्चे सभी खुश रहने लगे।

एक दिन शाम को जब नाई अपना काम निपटा कर महल से अपने घर वापस जा रहा था, तो रास्ते में उसे एक आवाज सुनाई दी।

आवाज एक यक्ष की थी। यक्ष ने नाई से कहा, ‘‘मैंने तुम्हारी ईमानदारी के बड़े चर्चे सुने हैं, मैं तुम्हारी ईमानदारी से बहुत खुश हूँ और तुम्हें सोने की मुद्राओं से भरे सात घड़े देना चाहता हूँ। क्या तुम मेरे दिये हुए घड़े लोगे ?
नाई पहले तो थोड़ा डरा, पर दूसरे ही पल उसके मन में लालच आ गया और उसने यक्ष के दिये हुए घड़े लेने का निश्चय कर लिया। 

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌟प्रेरणादायक कहानी-*💇🏼‍♂️नाई और राजा🤴🏻*
👌प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

नाई का उत्तर सुनकर उस आवाज ने फिर नाई से कहा, ‘‘ठीक है सातों घड़े तुम्हारे घर पहुँच जाएँगे।’’

नाई जब उस दिन घर पहुँचा, वाकई उसके कमरे में सात घड़े रखे हुए थे। नाई ने तुरन्त अपनी पत्नी को सारी बातें बताईं और दोनों ने घड़े खोलकर देखना शुरू किया। उसने देखा कि छः घड़े तो पूरे भरे हुए थे, पर सातवाँ घड़ा आधा खाली था। 

नाई ने पत्नी से कहा—‘‘कोई बात नहीं, हर महीने जो हमारी बचत होती है, वह हम इस घड़े में डाल दिया करेंगे। जल्दी ही यह घड़ा भी भर जायेगा। और इन सातों घड़ों के सहारे हमारा बुढ़ापा आराम से कट जायेगा।

अगले ही दिन से नाई ने अपनी दिन भर की बचत को उस सातवें में डालना शुरू कर दिया। पर सातवें घड़े की भूख इतनी ज्यादा थी कि वह कभी भी भरने का नाम ही नहीं लेता था।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌟प्रेरणादायक कहानी-*💇🏼‍♂️नाई और राजा🤴🏻*
👌प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

धीरे-धीरे नाई कंजूस होता गया और घड़े में ज्यादा पैसे डालने लगा, क्योंकि उसे जल्दी से अपना सातवाँ घड़ा भरना था। नाई की कंजूसी के कारण अब घर में कमी आनी शुरू हो गयी, क्योंकि नाई अब पत्नी को कम पैसे देता था। पत्नी ने नाई को समझाने की कोशिश की, पर नाई को बस एक ही धुन सवार थी—सातवां घड़ा भरने की।

अब नाई के घर में पहले जैसा वातावरण नहीं था। उसकी पत्नी कंजूसी से तंग आकर बात-बात पर अपने पति से लड़ने लगी। घर के झगड़ों से नाई परेशान और चिड़चिड़ा हो गया।

एक दिन राजा ने नाई से उसकी परेशानी का कारण पूछा। नाई ने भी राजा से कह दिया अब मँहगाई के कारण उसका खर्च बढ़ गया है। नाई की बात सुनकर राजा ने उसका मेहताना बढ़ा दिया, पर राजा ने देखा कि पैसे बढ़ने से भी नाई को खुशी नहीं हुई, वह अब भी परेशान और चिड़चिड़ा ही रहता था।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌟प्रेरणादायक कहानी-*💇🏼‍♂️नाई और राजा🤴🏻*
👌प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

एक दिन राजा ने नाई से पूछ ही लिया कि कहीं उसे यक्ष ने सात घड़े तो नहीं दे दिये हैं ? नाई ने राजा को सातवें घड़े के बारे में सच-सच बता दिया।

तब राजा ने नाई से कहा कि सातों घड़े यक्ष को वापस कर दो, क्योंकि सातवां घड़ा साक्षात लोभ है, उसकी भूख कभी नहीं मिटती।

नाई को सारी बात समझ में आ गयी। नाई ने उसी दिन घर लौटकर सातों घड़े यक्ष को वापस कर दिये।
घड़ों के वापस जाने के बाद नाई का जीवन फिर से खुशियों से भर गया था।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌟प्रेरणादायक कहानी-*💇🏼‍♂️नाई और राजा🤴🏻*
👌प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

*💐💐शिक्षा💐💐*

मित्रों" हमें कभी लोभ नहीं करना चाहिए। भगवान ने हम सभी को अपने कर्मों के अनुसार चीजें दी हैं,हमारे पास जो है,हमें उसी से प्रसन्न रहना चाहिए।अगर हम लालच करे तो सातवें घड़े की तरह उसका कोई अंत नहीं होता..!!

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌟प्रेरणादायक कहानी-*💇🏼‍♂️नाई और राजा🤴🏻*
👌प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

 💐🙏💐

*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*

🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏


💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
*🌟प्रेरणादायक कहानी-*💇🏼‍♂️नाई और राजा🤴🏻*
👌प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर....करण सिंह
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: