Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

वफादार लोगों का परीक्षा कठिन

संदीप कुमार सिंह 06 Jun 2023 आलेख समाजिक मेरा यह आलेख समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 4010 0 Hindi :: हिंदी

वफादारी यदि आपके जेहन में है तो सच कहता हूं मित्रों आपका यह मनुज जन्म अवश्य ही सफल होगा।वफादार लोगों का परीक्षा कठिन तो होती है, लेकिन अंत में जीत वफादार का ही होता है। जहां वफ़ा है वहीं प्यार की खुशबू है। जहां वफ़ा है वहीं एकता का ताकत है। जहां वफ़ा है वहीं साथ निभाने की परम्परा है। जहां वफ़ा है वहीं लोग साथ मरते हैं और साथ ही जन्म भी लेते हैं। तमाम योग्यता के वाबजूद गर कोई भी जन वफ़ा के विशाल फायदे को नहीं समझता है तो वह स्वयं से स्वयं के लिए खतरे की जाल तैयार कर रहा है। आए दिन अखबार, टी वी चैनलों पर इस तरह के लोगों को पुलिस के हत्थे पकड़ते दिखाई देता है। कोई घुस लेते तो कोई घोटाला करते तो कोई समय का ख्याल नहीं रखते और सही मार्ग को छोड़ कर गलत मार्ग अख्तियार कर लेता है। यदि उनके दिमाग में वफ़ा या वफादार का रंग चढ़ा हुआ होता तो निश्चय ही वे सिर्फ और सिर्फ अपने काम से प्यार करते और उत्कृष्ट कार्यकलाप दिखाते। तब तो उनके अपने नाम के साथ संगठन, समाज, साथी, परिवार सबका नाम रोशन होता। इसलिए वफ़ा के फायदे के सामने दूसरे सभी मार्ग के फायदे बौने साबित होंगें।
वफ़ा है तो रोशन जहां है,
वफ़ा है तो इंसान यहां है।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍️
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)
बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: