Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

उचित व बेहतर बनाने के लिए हमें हमेशा प्रायरत रहना चाहिए

Karan Singh 04 Sep 2023 कहानियाँ समाजिक *प्रेरक कहानी*👌💐💐*क्षमा*👌💐💐 ★प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.... करण सिंह★/क्षमा/भक्ति/रामायण/सपनो का सौदागर/spno ka somavar/karan singh/spno ka somavar karan singh/संत रविदास/सूरदासजी/गूगल न्यूज़/googal news/ 6022 0 Hindi :: हिंदी

🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅
*प्रेरक कहानी*👌💐💐*क्षमा*👌💐💐
★प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.... करण सिंह★
🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅

महत्मा बुद्ध एक गाँव में उपदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि “हर किसी को धरती माता की तरह सहनशील तथा क्षमाशील होना चाहिए। क्रोध ऐसी आग है जिसमें क्रोध करने वाला दूसरों को जलाएगा तथा खुद भी जल जाएगा।”

सभा में सभी शान्ति से बुद्ध की वाणी सुन रहे थे, लेकिन वहाँ स्वभाव से ही अतिक्रोधी एक ऐसा व्यक्ति भी बैठा हुआ था जिसे ये सारी बातें बेतुकी लग रही थी। वह कुछ देर ये सब सुनता रहा फिर अचानक ही आग- बबूला होकर बोलने लगा, “तुम पाखंडी हो। बड़ी-बड़ी बातें करना यही तुम्हारा काम है। तुम लोगों को भ्रमित कर रहे हो, तुम्हारी ये बातें आज के समय में कोई मायने नहीं रखतीं"

🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅
*प्रेरक कहानी*👌💐💐*क्षमा*👌💐💐
★प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.... करण सिंह★
🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅


ऐसे कई कटु वचनों सुनकर भी बुद्ध शांत रहे। अपनी बातों से ना तो वह दुखी हुए, ना ही कोई प्रतिक्रिया की; यह देखकर वह व्यक्ति और भी क्रोधित हो गया और उसने बुद्ध के मुंह पर थूक कर वहाँ से चला गया।

अगले दिन जब उस व्यक्ति का क्रोध शांत हुआ तो उसे अपने बुरे व्यवहार के कारण पछतावे की आग में जलने लगा और वह उन्हें ढूंढते हुए उसी स्थान पर पहुंचा, पर बुद्ध कहाँ मिलते वह तो अपने शिष्यों के साथ पास वाले एक अन्य गाँव निकल चुके थे।

🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅
*प्रेरक कहानी*👌💐💐*क्षमा*👌💐💐
★प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.... करण सिंह★
🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅


व्यक्ति ने बुद्ध के बारे में लोगों से पूछा और ढूंढते- ढूंढते जहाँ बुद्ध प्रवचन दे रहे थे वहाँ पहुँच गया। उन्हें देखते ही वह उनके चरणो में गिर पड़ा और बोला , “मुझे क्षमा कीजिए प्रभु!”

बुद्ध ने पूछा : "कौन हो भाई ? तुम्हे क्या हुआ है ? क्यों क्षमा मांग रहे हो?”

उसने कहा : “क्या आप भूल गए। मै वही हूँ जिसने कल आपके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया था। मै शर्मिन्दा हूँ। मैं मेरे दुष्ट आचरण की क्षमा याचना करने आया हूँ।”

भगवान बुद्ध ने प्रेमपूर्वक कहा : “बीता हुआ कल तो मैं वहीं छोड़कर आया और तुम अभी भी वहीँ अटके हुए हो। तुम्हें अपनी ग़लती का आभास हो गया, तुमने पश्चाताप कर लिया; तुम निर्मल हो चुके हो; अब तुम आज में प्रवेश करो। बुरी बातें तथा बुरी घटनाएँ याद करते रहने से वर्तमान और भविष्य दोनों बिगड़ते जाते है। बीते हुए कल के कारण आज को मत बिगाड़ो।”


🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅
*प्रेरक कहानी*👌💐💐*क्षमा*👌💐💐
★प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.... करण सिंह★
🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅

उस व्यक्ति का सारा बोझ उतर गया। उसने भगवान बुद्ध के चरणों में पड़कर क्रोध त्याग कर तथा क्षमाशीलता का संकल्प लिया; बुद्ध ने उसके मस्तिष्क पर आशीष का हाथ रखा। उस दिन से उसमें परिवर्तन आ गया, और उसके जीवन में सत्य, प्रेम व करुणा की धारा बहने लगी।

मित्रों, बहुत बार हम भूत में की गयी किसी गलती के बारे में सोच कर बार-बार दुखी होते और खुद को कोसते हैं। हमें ऐसा कभी नहीं करना चाहिए, गलती का बोध हो जाने पर हमे उसे कभी ना दोहराने का संकल्प लेना चाहिए और एक नयी ऊर्जा के साथ वर्तमान को सुदृढ़ बनाना चाहिए।

🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅
*प्रेरक कहानी*👌💐💐*क्षमा*👌💐💐
★प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.... करण सिंह★
🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅


🌸🌹🌸🌹🌸शिक्षा-:

मित्रों, बहुत बार हम भूत में की गयी किसी गलती के बारे में सोच कर बार-बार दुखी होते और खुद को कोसते हैं। हमें ऐसा कभी नहीं करना चाहिए, गलती का बोध हो जाने पर हमे उसे कभी ना दोहराने का संकल्प लेना चाहिए और एक नयी ऊर्जा के साथ वर्तमान को सुदृढ़ बनाना चाहिए। दोस्तो अगर हम अपने किरदार को बेहतर बनाना चाहते हैं तो हमें अपने व्यवहार में लगातार सुधार लाने के प्रयास करते रहना चाहिए । ऐसा नही हो सकता कि एक बार प्रयास करके हम आजीवन ये मान ले कि हमारा व्यवहार उचित हो गया है इसे उचित व बेहतर बनाने के लिए हमें हमेशा प्रायरत रहना चाहिए।

🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅
*प्रेरक कहानी*👌💐💐*क्षमा*👌💐💐
★प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.... करण सिंह★
🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅🙅

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: