Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

कविता : रोज कुछ नया लिखना पड़ता है

Karan Singh 09 Sep 2023 कविताएँ समाजिक 👌कविता : रोज कुछ नया लिखना पड़ता है👌 ☺️प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह☺️/रोज कुछ नया लिखना पड़ता है/नर हो न निराश करो मन को/हरिवंशराय बच्च्न/मैथलीशरण गुप्त/मनु भंडारी/बुढिया की सुई/तीन कुत्ते/भक्ति/भक्त नामदरव/भक्त सूरदास/भक्त रविदास/प्यारा भारत/अटल बिहारी वाजपेयी/गुड्ड कब मरेगा/नर पर भारी नारी/महाभारत/रामायण/सुन्दकाण्ड/जय श्री राम/अंतिम ऋण चिता की लकड़ी/छोटी बहू/राजा भोज/सपनो का सौदागर/करण सिंह/सपनों का सौदागर करण सिंह/spno ka sodagar karan singh/प्यार का देवता/ 27471 0 Hindi :: हिंदी

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌कविता : रोज कुछ नया लिखना पड़ता है👌
☺️प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह☺️
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

तकलीफ़े-ए-मंजर, पुराना कुछ भूल जाने के लिए...,
ख़यालात-ए-मरहम रोज़ कुछ नया  लिखना पड़ता है,

नज़र ना आ जाए दिल-ए-बेचैनियां किसी को.....,
इसलिए कल से बेहतर-ओ-ख़ास दिखना पड़ता है,

गलती से भी किसी को तकलीफ ना दें ले....,
इसलिए कभी-कभी बेवजह झुकना पड़ता है,

दिल का बोझ जुबां पे ना आने देने के लिए...,
रोज़ थोड़ा-थोड़ा घुटना और मिटना पड़ता है,

जो सपने चाह कर भी हासिल ना हो सके "करण"...,
उनकी याद में हर लम्हा थोड़ा-थोड़ा मिटना पड़ता है,

ये ख़ामोश जमाना, तन्हाईयां कहीं पसंद ना आने लगे...,
इसलिए महफ़िल में जरूरत से ज्यादा, टिकना पड़ता है।


💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌कविता : रोज कुछ नया लिखना पड़ता है👌
☺️प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह☺️
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

उद्देश्य-: यह कविता मैने अपने मन के भावों और अपनी सवेंदनाओ को ध्यान में रखकर लिखी है। मित्रों जीवन मे अपनी सभी तकलीफों को भूलकर और किसी को वही ना बताकर उन्हें भूल जाना पड़ता है साथ ही ख़यालात में जीना पड़ता है अगर हम किसी को अपनी मजबूरी बतायेंगे तो शायद वो हमारी मजबूरी का मजाक उड़ाए, दोस्तों जीवन बड़ा कठिन है इसे समझना इतना भी आसान नही।


💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌कविता : रोज कुछ नया लिखना पड़ता है👌
☺️प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह☺️
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

दोस्तों किसी को अपनी मजबूरियां नही बताना , अगर चाहो तो अपना गम अपने दिल में जब तक रखोगे तब तक आप मजबूत रहोगे ये मेरे जीवन के अनुभव से बता रहा हूँ और शायद आपने भी अनुभव किया होगा जब भी आपने अपना गम किसी से बांटा तब आप कमजोर हुए हैं। मैं यह भी मानता हूँ कि हमें अपना गम बताने के लिए किसी खास को रखना चाहिए जो हमारे गम में हमारा साथ ही नही दे  बल्कि हमारा हमदर्द भी बने मगर वो खास होता है अपना गम हर किसी को नही बताना चाहिये क्योंकि जो गम में दुख में साथ देता है वो खास होता है आम नही।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌कविता : रोज कुछ नया लिखना पड़ता है👌
☺️प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह☺️
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

कीसी को भी अपना गम न दिखे दोस्तो इसलिये हर आने वाले समय मे बीते हुए कल से बेहतर दिखना पड़ता है। अगर हम अपने जीवन मे ऐसा करते हैं तो हमारे साथ जलन रखने वाले हमारे रूवाब से ही मर जायेंगे नही तो वो हमें और कमजोर करने में कोई कोर कसर नही छोडेंगे।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌कविता : रोज कुछ नया लिखना पड़ता है👌
☺️प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह☺️
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

दोस्तों किसी को भी तकलीफ ना देलू इसलिए खुद ही झुकना अच्छा लगता है मुझे। दिल का बोझ चेहरे पर ना आये न किसीबको पता चले इसलिये मैं रोज थोड़ा घुटन और थोड़ा मिटना उचित समझता हूं। जो सपने चाह कर भी पूरे ना हो उनकी याद में थोड़ा मिटना पड़ता है पर फिर भी चेहरे पर मुस्कान ओर रुआंसी में जिंदादिली रखनी पड़ती है।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌कविता : रोज कुछ नया लिखना पड़ता है👌
☺️प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह☺️
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

दोस्तों कई बार हमें अकेलापन और तनहाइयाँ पसन्द आने लगती है जो भी जीवन के लिए हानिकारक है जिससे बचने के लिये महफिलों में , मित्र मण्डलियों में भाग लेते रहना चाहिए जिससे हमें और हमारे जीवन को गतिशीलता मिली रहे। 

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌कविता : रोज कुछ नया लिखना पड़ता है👌
☺️प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह☺️
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

दोस्तों इस कविता से बहुत कुछ कहना चाहता हूँ मगर आप सब इसके मतलब अपने जीवन मे घट रही घटनाओं के आधार पर निकालने की कोशिश करना और मुझे भी बताना । आपके सचे मित्र की भांति आपका शुभचिंतक आपका अपना प्यारा .....
💐सपनो का सौदागर ....करण सिंह💐


💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
👌कविता : रोज कुछ नया लिखना पड़ता है👌
☺️प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह☺️
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: