Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जय श्री कृष्ण

Abhinav chaturvedi 30 Mar 2023 गीत धार्मिक 61505 0 Hindi :: हिंदी

"जय श्री कृष्ण"


द्वारिका है श्री कृष्ण नगरी।
नगर में कृष्ण की यादें घूमीं।
कृष्ण प्रेम के प्रतीक हैं।
हर तम के बीच मे वह दीप हैं।
हमारे मन मे बसे अंधेरे को।
दूर करें हर घेरे को।
हम धर्म की राह अपनाएंगे।

"जय-जय श्री कृष्ण हम गाएंगे".!
"जय-जय श्री कृष्ण हम गाएंगे".!!


मैत्री कृष्ण सुदामा जैसे।
प्रेम भाव कृष्ण-राधा जैसे।
हो बलवान बेटे कृष्ण की भांति।
कृष्ण बिराजे मथुरा-काशी।
कृष्ण के राग हम अपनाएंगे।
हम मथुरा, काशी, द्वारिका जाएंगे।

"जय जय श्री कृष्ण हम गाएंगे."!
"जय जय श्री कृष्ण हम गाएंगे".!!


नटखट माखनचोर कहाये।
अधर से बंसी चुम कर गाये।
मेरे श्याम मेरे कन्हैया।
दीन-दुखियों की सम्भालो नईया।
भक्त हम आपकी शरण मे आएंगे।
हठ कर हम भी बैठ जाएंगे।

"जय-जय श्री कृष्ण हम गाएंगे".!
"जय-जय श्री कृष्ण हम गाएंगे.!!


श्री कृष्ण का ज्ञान गीता है।
विषय ज्ञान का संजीदा है ।
जो ग्रहण करे विश्वविजेता है।
सुधा ग्रहण करें विष की छाया से।
हम दूर रहें मोह-माया से।
ईर्ष्या,द्वेष हम मन से मिटाएंगे।
मन के सारे पाप जलाएंगे।

"जय-जय श्री कृष्ण हम गाएंगे".!
"जय-जय श्री कृष्ण हम गाएंगे".!!

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: