Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

पछतावा

Ranjana sharma 30 Mar 2023 कहानियाँ दुःखद Google 67125 0 Hindi :: हिंदी

रिया और अजीत की हाल में ही शादी हुई थी। अजीत मुंबई में जॉब करता था इसलिए शादी के बाद रिया को भी अपने साथ मुंबई ले आता है वे लोग एक अपार्टमेंट लेकर वहां रहने लगते हैं। पर अजीत अपने शादी से खुश नहीं था क्योंकि उसे जिस तरह की लड़की चाहिए थी वैसा उसे नहीं मिला। मां-बाप के दबाव में आकर उसे शादी करनी पड़ी। अजीत का रिया से कुछ ताल-मेल ठीक नहीं था। वह बात -बात पे उसे ताने देता था। रिया को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर बात क्या है वह उससे इस तरह से क्यों पेश आता है। असल में, अजीत रिया को बिल्कुल पसंद नहीं करता था। जबकि रिया बहुत ही सुंदर और सुशील स्वभाव की लड़की थी। अजीत रोज की तरह रिया को जली -कटी सुनाकर ऑफिस के लिए चला जाता। उसके जाने के बाद रिया अपने काम में लग जाती है कुछ देर बाद रिया के फोन में एक अंजान नंबर से फोन आती है। रिया फोन उठाकर हैलो बोलती है कि कोई व्यक्ति कहता है "तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है वह अस्पताल में एडमिट है।" वह सारा काम -धाम छोड़कर अस्पताल जाती है। वहां अजीत को बुरे हाल में देखती है। वह डॉक्टर से बात करती है , डॉक्टर कहता है उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है, पर अब चिंता की कोई बात नहीं है उसका ट्रीटमेंट हो गया है कल आप उसे ले जा सकते हैं।रिया उसकी खूब देखभाल करती है यह देख अजीत को अपने बुरे बर्ताव पर बहुत शर्मिंदगी महसूस होती है उसकी आंखे आत्मग्लानि के आसूं से भर उठते हैं, वह रिया से माफी मांगता है कि तुम मुझे माफ़ कर दो मैने तुम्हारा कितना दिल दुखाया ! पर तुम मेरी बात का बिल्कुल बुरा नहीं मानी और ऊपर से मेरी कितनी सेवा की। रिया कहती है "कोई बात नहीं, मेरा जो कर्तव्य था मैंने वही किया।"।    
                         धन्यवाद।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: