Chinta netam " mind " 30 Mar 2023 कविताएँ अन्य 50976 0 Hindi :: हिंदी
# बारिश का मौसम ... बारिश का मौसम , बदरा बरसे झमाझम ...!! नील गगन में खो गए , सूरज चांद सितारे दुर्लभ हो गए इनके दर्शन, बारिश में घुल गए सारे ...! काले-काले बादलों का , निर्मल जल बन जाना प्रकृति के अद्भुत नजारे , देखने इस मौसम आना ...! बादल गरजे,बिजली चमके, मन में डर समाए कहीं घर से बाहर निकलूं , मुझ पर ना गिर जाए ...! पेड़-पौधें,जीव- जंतु , प्यासा-प्यासा मानव तन बदरा बरसे प्यास बुझाए , भर दे आकाश का सूनापन ...! आग लगे बारिश में , जले तन और बदन भीग-भीग जाए यादों में , तन्हा - तन्हा ये मन ...! बारिश का मौसम , बदरा बरसे झमाझम ...!! चिन्ता नेताम " मन " नगर पंचायत डोंगरगांव (छत्तीसगढ़)