संदीप कुमार सिंह 20 May 2023 गीत समाजिक मेरा यह गीत समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 8746 0 Hindi :: हिंदी
मायावी संसार है,सबका अपना दाम। खुद को तुम अति योग्य कर,करिए सुंदर काम।। मायावी संसार है,गुर सब ले ले यार। और बता दे ज्ञान से,करना सबको प्यार।। मायावी संसार है,प्रीत नीति है मुख्य। सारा जग परिवार है,देते रहिए सुख्य।। मायावी संसार है, और सितम भी खूब। खुद को कर मजबूत तो,सपने हो मंसूब।। मायावी संसार है,भाँति भाँति के रूप। माया से दुनिया चले,दुनिया दिव्य अनूप।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह ✍️ जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा) बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....