ASHWANI PANDEY ( ADVOCATE ) 30 Mar 2023 ग़ज़ल प्यार-महोब्बत आओ मिलकर रहें 22397 0 Hindi :: हिंदी
आओ किसी का यूँही इंतजार करते हैं..! चाय बनाकर फिर कोई बात करते हैं..!! उम्र पचास के पार हो गई हमारी..! बुढ़ापे का इस्तक़बाल करते है..!! कौन आएगा अब हमको देखने यहां..! एक दूसरे की देखभाल करते है..!! बच्चे हमारी पहुंच से अब दूर हो गए..! आओ फिर से उन्ही को कॉल करते हैं..!! जिंदगी जो बीत गई सो बीत गई..! बाकी बची में फिर से प्यार करते हैं..!! खुदा ने जो भी दिया लाजवाब दिया..! चलो शुक्रिया उसका बार बार करते हैं..!! सभी का हाल यही है इस जमाने में..! ग़ज़ल ये सबके नाम करते है..!!
1.MA (GEOGRAPHY) 2.UGC/NTA/NET (QUALIFIED) 3.UPSC/UPPCS (PREPRATION) 4.UPSC( INTERVIEW)2 TIMES ...