Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्रकृति हमारे लिए वरदान हैं

Chanchal chauhan 21 Dec 2023 आलेख अन्य जीवन चलाने वाले 14210 0 Hindi :: हिंदी

हमें जीवन ईश्वर ने दिया हैं। प्रकृति के सहारे हम जीवन जीते हैं। प्रकृति के माध्य से हमारा जीवन चलता हैं। प्रकृति हमारे लिए वरदान हैं।जो हमारे जीवन को जीवन दान देती हैं।हरे भरे पेड़ पौधे हमें आक्सीजन देते हैं।जिससे हमारी सांसें चलती हैं।हम सांस ले पाते हैं।जल भी हमें प्रकृति ने ही प्रदान किया हैं।जल के बिना जीवन अधूरा है।जल के बिना हम जिंदा नहीं रह सकते।जल के बिना जीवन असंभव है।जल से ही शरीर की क्रिया चलती हैं।जब प्यास लगती हैं।पानी नहीं मिलता मुंह सूख जाता हैं।एक दिन भी जल‌ के बिना नहीं रह सकता।दो दिन तक अगर पानी ना मिले तो इंसान के प्राण भी निकल सकते हैं। हमें वातावरण को‌ साफ रखना चाहिए। बहुत पेड़ पौधे लगाने चाहिए जिससे पर्यावरण हरा भरा रहे , हमें शुद्ध वायु मिले।हम खुलकर सांस ले सकें।रोग कम हो‌।जल को भी साफ रखें जल हमारा जीवन हैं।नदी ,झील , कुएं एवं तालाब में कूड़ा करकट ना डालें।उसको साफ़ रखें ।पशु पक्षी भी जल पीते हैं।उनका जीवन भी उसपर आश्रित हैं।सभी जीवित प्राणी के लिए जल बहुत जरूरी हैं।जल को शुद्ध रखें उसका गन्दा ना करें। ईश्वर की दी हुई चीजों के कदर करें।उसका अनादर ना करें।जो हमारे जीवन को चलाती हैं, हमारे जीने में सहायक हैं।उनके महत्व को समझें।
पेड़ पौधे खूब लगायें पर्यावरण को अशुद्ध होने से बचाये।हरे भरे पेड़ आक्सीजन के अलावा हमें छाया भी देते हैं।जब कभी हम गर्मी में बाहार निकलते हैं। हमें पैदल चलना पड़ता हैं तो हम आराम करने के लिए पेड़ की छाया देखते हैं।पेड़ की छाया में बहुत राहत मिलती हैं।चैन की सांस आती हैं गर्मी में चलने से हाल बेहाल हो जाता हैं।हर राहगाही को पेड़ छाया प्रदान करते हैं।छाया के साथ पेड़ हमारा पेट भी भरते हैं।जो हमें बहुत मीठे फल भी देते हैं।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

किसी भी व्यक्ति को जिंदगी में खुशहाल रहना है तो अपनी नजरिया , विचार व्यव्हार को बदलना जरुरी है ! जैसे -धर्य , नजरिया ,सहनशीलता ,ईमानदारी read more >>
Join Us: