Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

करें मेहनत दिल लगा सपना हो साकार-कदम चुमें तब सफलता जीवन हो गुलजार

संदीप कुमार सिंह 18 Aug 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 4570 0 Hindi :: हिंदी

करें मेहनत दिल लगा, सपना हो साकार।
कदम चुमें तब सफलता,जीवन हो गुलजार।।

सपना हो साकार तब, सतत लगन से काम।
करें कर्म को हृदय से,रौशन होगा नाम।।

सपना हो साकार जब,जीवन लगे बहार।
फूलों सा हों चेहरा,मिलते सबसे प्यार।।

सपना हो साकार यूं,दिवस रात रख ध्यान।
सिर्फ सिर्फ सपना पले,जैसे रख अभियान।।

सपना हो साकार जो,गुलशन बन परिवार।
करते निर्मल प्यार सब, देते हैं अधिकार।।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍🏼
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: