ब्राह्मण सुधांशु "SUDH" 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक जीवन, सामाजिक 18844 0 Hindi :: हिंदी
जीवन का अर्थ है जिसने समझाया! पढ़ा लिखा कर काबिल बनाया!! ऊंच नीच का कोई भेद ना सिखाया! भगवान ने जिन्हे हमारा गुरु बनाया!! साथ मे उनका जन्मदिन मनाया! कितना प्यार उन्होने दिखाया!! रहे सलामत हज़ारों साल! भगवान ने जिन्हे हमारा गुरु बनाया!! गणित के सवालो ने हमे डराया ! उन्होने हमारा साथ निभाया !! बहुत याद आती थी x की वैल्यू ! उन्होने x को ही भूलवाया !! जिनको सम्मुख देख! मेरे शीश ने स्वतः शीश झुकाया!! ज्ञान का भंडार उन्हे बनाया! किंचित मात्र भी उन्हे अभिमान ना आया!! चरण वंदन है गुरुदेव आपको! जीवन मे अभी बहुत कुछ जारी है!! तनिक मात्र भी सफल हुआ अगर! उसमे भी आप की हिस्सेदारी है!! सीख कर आपसे ही! आपके बारे मे लिख रहा हूँ!! छमा करना प्रभु! अगर कुछ गलती कर रहा हूँ !!