Jitendra Sharma 30 Mar 2023 गीत देश-प्रेम जितेन्द्र शर्मा, Jitendra Sharm, चलो आज सच बोला जाय!। 9812 1 5 Hindi :: हिंदी
गीत- चलो आज सच बोला जाय। रचना- जितेन्द्र शर्मा तिथी- 02/01/2023 चलो आज सच बोला जाए! भेद कोई अवशेष रहे ना, क्यों ना आज दिल खोला जाए। चलो आज सच बोला जाए! चारण नहीं जो किसी देश की, चरण वंदना गायें। ऐसे भी कृतघ्न नहीं जो सच ना कहने पायें।। बहुत चलाया चरखा हमने, अब ना ये कर पायें।। फिर से आज सच बोला जाये। दुष्ट के घर पर गोला जाए! भेद कोई अवशेष रहे ना, क्यों न आज दिल खोला जाय।। चलो आज सच बोला जाय। सदा रहे जो मित्र हमारे, उनको मित्र बनाएं। धोका देने वालों को हम, अब ना सहने पायें।। शान्ति के कपोत हमसे, अब ना उड़ने पाये। फिर से आज सच बोला जाये! सीमा पार बस शोला जाये, भेद कोई अवशेष रहे ना, क्यों न आज दिल खोला जाये। चलो आज सच बोला जाये।
1 year ago