Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

नन्हा पौधा - बोया था मिट्टी में बीज

Rambriksh Bahadurpuri 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक #नन्हा पौधा, कविता#Ambedkar Nagar poetry#rbpoetry#Rambrikshpoetry 39627 0 Hindi :: हिंदी

बोया था मिट्टी में बीज 
यह सोचकर, पेड़ बनेगा |
छाया देगा जीव जंतु को ,
फल भी सारा ढेर लगेगा ||
रोज देखता कब निकलेगा ,
नन्ना मुन्ना अंग सलोना |
हाथ पाव सा पत्ता कोमल
मेरा हीरा मोती सोना ||
अंकुर फूटा, पड़ा दिखाई ,
होनहार चिकने पत्ते |
लगने लगा मुझे अब ऐसा ,
मेरे होंगे सपने सच्चे ||
समय को किसने पहचाना है,
क्या होगा किसने जाना है ?
जन्म- मरण का चक्र ही ऐसा ,
जो आया उसको जाना है ||
पीले पड़ गए कोमल पत्ते,
पड़ी जब उस पर काली छाया |
जीवन से तब हार गया वह,
जब अंत समय उसका आया ||
सोचा कुछ, हो कुछ जाता है ,
कभी कभी देखा ऐसा है|
लगता कभी अनोखा जीवन
कभी लगता जीवन धोखा है||
बन न पाया पेड़ बड़ा वह,
ना कर पाया काम बड़ा|
नहीं भरोसा इस जीवन का,
तब नाम समय का काल पड़ा ||

Rambriksh, Ambedkar Nagar

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: