Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

राजकुमारी मंजुलिका

भूपेंद्र सिंह 28 Dec 2023 कहानियाँ प्यार-महोब्बत विजयगढ़ के बादशाह महेंद्र सिंह प्रताप का बेटा अजीत सिंह प्रताप जब फिरोजगढ़ के बादशाह अभय सिंह की बेटी राजकुमारी मंजुलिका से प्यार कर बैठता हैं तभी इनके बीच में दुश्मन रियासत रामगढ़ का राजकुमार विनोद सिंह आ जाता है। क्या अब अजीत और मंजुलिका दोनों हो पाएंगे एक? बदले की आग में विनोद सिंह अजीत सिंह को एक भूतिया हवेली में बंद कर देता है। क्या अजीत सिंह अब निकल पाएगा इस भूतिया हवेली से बाहर? क्या अजीत सिंह अभय सिंह से उनकी बेटी का हाथ मांग पाएगा? एक बहुत ही रोमांचक और प्यार भरा किस्सा पढ़िए।। 11131 0 Hindi :: हिंदी

उपन्यास
राजकुमारी मंजुलिका
भाग - 1
विनोद सिंह - एक आफत

दोपहर का वक्त है। विजयगढ़ के किले के चारों और एक अजीब सी खामोशी छाई हुई है। अजीत सिंह के शयन कक्ष में दो लोग बैठे हुए हैं। एक खुद अजीत सिंह है जो की गोरे रंग , लंबे कद , सिर पर लाल रंग की पगड़ी रखे हुए, सुडौल शरीर का हटा कट्टा 20-22 वर्षीय नौजवान लड़का है जो विजय गढ़ के महाराजा महेंद्र सिंह प्रताप की इकलौती औलाद , उनका उतराधिकारी और विजय गढ़ का राजकुमार है। अजीत सिंह के बिल्कुल सामने विजयगढ़ के महाराजा महेंद्र सिंह प्रताप के दीवान बलदेव सिंह का सांवले से रंग का , लंबे कद का , सिर पर मखमेले से रंग की पगड़ी रखे अजीत सिंह का जिगरी यार और बलदेव सिंह का गबरू जवान लड़का जगत सिंह बैठा है जिसकी उम्र लगभग 23-24 साल की होगी। वे दोनो ही कुवारें हैं। वे दोनों आपस में धीरे धीरे कुछ बातें कर रहे हैं। वे दोनों इतना धीरे बोल रहे है की उनके अलावा इन बातों को और कोई न सुन सके।
जगत सिंह - "देखो राजकुमार अजीत सिंह। अबकी बार मैं खबर पक्की लेकर आया हूं। ये सब कुछ मैंने अपने कानो से सुना और आंखों से देखा है। हमारी रियासत के पूर्वी दिशा के जंगल में एक बाघ के पंख निकल आए हैं। वो रोज रात को दो तीन लोगों को चट कर जाता है। जितने भी सैनिक उस बाघ को ढूंढकर मारने के लिए महाराज ने भेजे थे अब उन सब सैनिकों को ढूंढा जा रहा है। अनुमान है उन सैनिकों को भी वो बाघ चट कर गया होगा। उस बाघ का खौफ इतना अधिक बढ़ चुका है की उस साले बाघ के बच्चे ने रियासत के सभी लोगों को अपने घर में ही पंगु बनाकर छोड़ दिया है।"
अजीत सिंह - "  मामला पेचीदा है। जगत सिंह अब उस बाघ के पंख कतरने ही पड़ेंगे। पूर्वी दिशा में ही फिरोजगढ रियासत है अगर मौका बन सका तो राजकुमारी मंजुलिका से भी मिल आएंगे। इस पर क्या विचार है जगत सिंह?"
जगत सिंह - "लेकिन राजकुमार अजीत सिंह महाराज को आप पर शक हो चुका है की आप बहुत बार रात को चुपके से शिकार करने के लिए चले जाते है। इसी कारण से महारानी तारावती ( अजीत सिंह की मां) रात को दो तीन बार उठकर आपकी खबर लेती है। ऐसी स्थिति में महल से बाहर निकल पाना तो बहुत दूर की बात है, आपका अपने कमरे से बाहर निकल पाना भी बहुत मुश्किल काम होगा ? और वैसे भी आपको मालूम है ना की एक माह पहले आपके साथ जो कुछ हुआ उसके बाद से महाराज ने आपका शिकार खेलना पूरी तरह से बंद कर दिया है और मंत्री खूंखार सिंह को चार पांच लौंडे देकर आप पर नज़र रखने के लिए छोड़ रखा है।"
जगत सिंह की बात सुनते ही अजीत सिंह को याद आने लगा की किस तरह एक माह पहले शिकार के दौरान एक बाघ ने उनके दाएं कंधे पर पंजा दे मारा था। अभी कल ही वो घाव भरा था। उसके बाद से तो शिकार बंद , महल से बाहर निकलना बंद । जहां तक की कुछ सिपाही भी अब तो हरदम अजीत सिंह के साथ रहते और उन पर चौबीसों घंटे निगाह बांधे रखते और तुरंत सारा हाल महाराजा को सुना आते थे। और वो मंत्री खूंखार सिंह भी तो अब पूरी तरह से खूंखार हो चुका था। अजीत सिंह तो अपने ही महल में गुलाम बनकर रह गया था।
अजीत सिंह - "लेकिन जगत सिंह तुम यह अच्छी तरह से जानते हो की हम शिकार करने के कितने शौकीन हैं। शिकार करे बगैर तो हमसे बिल्कुल भी नहीं रहा जाता । हमारे हाथो से पिछले एक माह से अब तक कोई शिकार नहीं हुआ। ये हाथ अब कोई शिकार करने के लिए तड़प रहे हैं। जगत सिंह महल से बाहर निकलने का कुछ तो इंतजाम करना ही पड़ेगा। हम उस बाघ का सर कलम करने का ये मौका अपने हाथ से नहीं जाने दे सकते। कुछ तो सोचो जगत सिंह कुछ तो सोचो?"
जगत सिंह - "राजकुमार अजीत सिंह बहुत मुश्किल काम है। असंभव समझो। इतने सिपाहियों को तो चुना लगाना भी संभव नहीं है और वो मंत्री खूंखार सिंह तो हर हाल में धोखा न खायेगा। आप महारानी पर हाथ आजमाकर क्यों नहीं देखते क्या पता बात बन जाए?"
अजीत सिंह - " मां तो मान जायेगी लेकिन पिताजी के गुस्से को तो तुम बखूबी जानते हो हर हालत में हां नही करेंगे। कुछ ऐसा रास्ता सोचना होगा जिससे सांप भी मर जाए और लाठी भी ना टूटे।"
जगत सिंह - "आप फिक्र न करें अजीत सिंह । मैं बाहर जाकर सिपाहियों का मुआयना लेकर आता हूं। फिर कोई तरकीब निकालूंगा और मौका बनते ही आपसे शाम को मिल पडूंगा।"
इतना कहकर वो जगत सिंह जाने ही वाला था की तभी दयाल सिंह जो की जगत सिंह का छोटा भाई था जिसे अजीत सिंह ने राजकुमारी मंजुलिका का हाल चाल जानने के लिए फिरोजगढ़ बेजा था , वहां पर आ खड़ा हुआ। जगत सिंह उसे देखकर वापिस बैठ गया । अजीत सिंह ने दयाल सिंह को बैठने का इशारा किया और वो भी उनके पास बैठ गया। अजीत सिंह पिछले कई महीनों से दयाल सिंह के हाथो ही अपने प्रेम पत्र राजकुमारी मंजुलिका तक पहुंचा रहा था । 
अजीत सिंह - " दयाल सिंह तुम पर किसी को शक तो नहीं हुआ? अच्छा ये बताओ राजकुमारी मंजुलिका कैसी है? उन्होंने मेरा पत्र पड़ा क्या जवाब दिया।
दयाल सिंह -" राजकुमार अजीत सिंह जी बुरा न माने बहुत ही बुरी खबर है। हमारी दुश्मन रियासत सोनगढ़ का राजकुमार विनोद सिंह अब राजकुमारी मंजुलिका पर दिलों जान से आशिक हुआ फिरता है। उसने न जाने महाराजा अभय सिंह पर क्या जादू कर दिया है की महाराज ने उसे अपना सलाहकार बना लिया है। वो आपके प्रति महाराज के कान भर रहा है।"
अजीत सिंह - " सबसे पहले तो इस विनोद सिंह को किसी गड़े में डाल दफनाना पड़ेगा। खैर छोड़ो राजकुमारी मंजुलिका का पत्र दो।"
दयाल सिंह ने एक पत्र अजीत सिंह के हाथों में थमा दिया। अजीत ने उस पत्र को खोला और हैरान रह गया।
अजीत सिंह - " ये तो वही पत्र है दयाल सिंह जो मैने तुम्हे देकर भेजा था तुम ये पत्र वापिस ले आए।"
दयाल सिंह - "हुजूर आज तो उस विनोद सिंह ने हद पार कर दी । जो कबूतर ये खत राजकुमारी मंजुलिका तक पहुंचाता था और राजकुमारी का खत मेरे पास लेकर आता था उस कबूतर को उस विनोद सिंह ने न जाने कहां ले जाकर दफना दिया। उस विनोद सिंह को तो मुझ पर भी शक हो गया है उसने आज अपने दस बारह लौंडे मेरे पीछे लगा दिए थे बड़ी मुश्किल से अपनी जान जान बचाकर भाग कर आया हूं कुमार।"
जगत सिंह - " उस विनोद सिंह को जल्दी ठिकाने लगाना होगा इससे पहले की वो कोई बड़ी आफत खड़ी कर डाले। भले ही राजकुमारी मंजुलिका उस लौंडे विनोद सिंह से दिलों जान से नफरत करती है लेकिन वो कभी भी आग में घी डाल सकता है।"
अजीत सिंह - " इस लौंडे विनोद सिंह ने तो हमारा सारा काम ही चौपट करके रख दिया । लेकिन उस विनोद सिंह को ठिकाने लगाने के लिए हमे हर हालत में इस महल से बाहर निकलना होगा जहां पर बैठे बैठे तो हम कुछ भी नहीं कर सकते है।"
जगत सिंह - " आप डरिए मत कुमार मैं जल्द ही महल से बाहर निकलने का कुछ इंतजाम करता हूं।"
जगत सिंह और दयाल सिंह कमरे से बाहर निकल गए । अजीत सिंह कुछ सोचते हुए अपने कमरे में टहलने लगा।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: