संदीप कुमार सिंह 22 Jun 2023 गीत देश-प्रेम मेरा यह गीत समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 6012 0 Hindi :: हिंदी
(दोहा छंद) भारत देश महान हैं, रखें शांति की भेष। जगत रूप आदर्श हैं, यहां सतत उन्मेष।। धरती पावन सुनहरी, भारत देश महान। ज्ञान वान सब लोग हैं, पूर्ण विश्व की शान।। साधक ज्ञानी ऋषि हैं, भारत देश महान। भक्ति भाव के लोग हैं, खोते कभी न आन।। भारत देश महान हैं,आगे यहां विज्ञान। सुरभित अटूट एकता,भारत की हैं जान।। यहां अनोखा पर्व हैं, भारत देश महान। सुख सम्पदा प्रचूर हैं, रहें लबों पर गान।। (स्वरचित मौलिक) संदीप कुमार सिंह✍🏼 जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार
I am a writer and social worker.Poems are most likeble for me....