Kirti singh 18 May 2023 कविताएँ समाजिक कलयुग ने किया हर शब्द को काला। 9096 0 Hindi :: हिंदी
कलयुग ने किया हर शब्द को काला इसने मां शब्द पर भी लगाया दाग बिल्ली जैसे अपने बच्चे को भूख लगने पर है खा जाती वैसे ही कुछ स्त्रियों ने मां के ममता के आंचल पर है बिल्ली जैसा दाग लगाया ।कलयुग नेअपना रंग डाला है, रिश्ते पर हर इंसान पर बस किसी पर ज्यादा तो किसी पर कम,और सत्य ने मिटाया इसके रंग को अध्यात्म ने कम किया कलयुग के प्रभाव को मानवता ने दूर किया कलयुग के आगमन को तो क्यों ना अपनाएं इन गुणों को और दूर कर दे कलयुग को। kirti singh