Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

रोक-टोक

Santosh kumar koli 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक रोक-टोक 19340 0 Hindi :: हिंदी

ताड़न अक्सीर से,
शख़्सियत का सरूर बदल जाता है।
टोक की ओक से,
नक़्शे नूर बदल जाता है।
ख़राद से ही, अक्स चमकता है।
करका-कण दामन, तरासने से दमकता है।
अहम् की हदस से, जो भटक जाते हैं।
जीवन- ज़मीन में, करहंज फ़सल पाते हैं।
छेवा के मेवा से, जीवन वल्लूर बदल जाता है।
टोक की ओक से, नक़्शे नूर बदल जाता है।
गुरु की इबादत, गुणगान करो।
कटीले वचनों का, रसपान करो।
रोकने-टोकने से, अवगुण झड़ जाते हैं।
बिन माली के बाग़, अकसर उजड़ जाते हैं।
माली की गाली से, हजूर का दस्तूर बदल जाता है।
टोक की ओक से, नक़्शे नूर बदल जाता है।
ज़्यादा मीठा, मीठा ज़हर, है मीठी बदमाशी।
जीवन फ़सल में टोकना, है खरपतवारनाशी।
जो टोकता, रोकता, है सच्चा हितैषी।
कड़वी औषधि जड़ काटती, नुसख़ा है देशी।
रोक की जोंक से, लहू का लूर बदल जाता है। 
टोक की ओक से, नक़्शे नूर बदल जाता है।
ताड़न अक्सीर से,
शख़्सियत का सरूर बदल जाता है।
टोक की ओक से,
नक़्शे नूर बदल जाता है।

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: