Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

करते नहीं विचार जो-करते कुछ भी काम

संदीप कुमार सिंह 23 Nov 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है।जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभांवित होंगें। 7938 0 Hindi :: हिंदी

#विधा:-दोहा छंद 
#"सृजन समीक्षार्थ प्रस्तुत" 
करते नहीं विचार जो,करते कुछ भी  काम।
आये  जब  परिणाम तो,लगता उसे लगाम।।

करते नहीं विचार जो,और नहीं परवाह।
कुछ  दिन तो वह ठीक है,आगे मुश्किल राह।।

करते नहीं विचार जो,रहे  सदा बेरंग।
खुद से खुद का कर बुरा,जीते कभी न जंग।।

करते नहीं विचार जो,उसको हो संताप।
डरे नहीं परिणाम से,लेता सर पर पाप।।

करते नहीं विचार जो,बुड़बक वह है  खास।
करे दंग कर्तव्य से,लेकर बदतर आस।।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍️
जिला:-समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: