Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

रामराज्य

akhilesh Shrivastava 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक वर्तमान परिस्थितियों में राजनीतिक शुद्धिकरण की आवश्यकता है 32199 0 Hindi :: हिंदी

*रामराज्य*

नौजवान इस देश के अब
एक नया इतिहास रचाऐंगे
भ्रष्ट गुंडे अपराधी लोगों को 
अब नेता नहीं बनाएंगे।।

एक अखंड भारत की 
घर घर में अलख जगाएंगे 
अब ऐसे नेताओं को ही
चुनकर सरकार में लाएंगे ।।

जाति धर्म की बातें कर
भारत में भ्रम फैलाएंगे 
ऐसे नेताओं को  हम 
संसद में नहीं पहुंचाएंगे।।

भारत को खंडित करने 
की जो हिंसा फैलाएंगे 
ऐसे नेताओं को हम
नानी याद दिलाएंगे।।

भारत में चहुंमुखी विकास
की नई नई सोच को लाएंगे
भारत की नई पीढ़ी का जो
उज्जवल भविष्य बनाएंगे।।

वंदे मातरम जय भारत
का नारा जो अपनाएंगे
ऐसे देशभक्त नेताओं की 
अब सरकार बनाएंगे।।

झूठे और फरेबी नेता को 
अब हम नहीं जिताएंगे
उनकी मुफ्त सेवाओं के
हम झांसे में नहीं आएंगे।।

सच्चे और अच्छे नागरिक
ही अब नेता बन पाएंगे
देशभक्ति और जनसेवा 
करने की कसमें  खाएंगे।

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा
गर्व से हम फहराएंगे 
रामराज्य के इतिहास को
हम फिर से दुहराऐंगे ।।

रचयिता --अखिलेश श्रीवास्तव
              जबलपुर मध्यप्रदेश

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: