Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

समय सभी के पास-करिए नित उपयोग

संदीप कुमार सिंह 24 Aug 2023 कविताएँ समाजिक मेरी यह कविता समाज हित में है। जिसे पढ़कर पाठक गण काफी लाभान्वित होंगें। 4919 0 Hindi :: हिंदी

समय सभी के पास है,करिए नित उपयोग।
जिससे सबका हो भला,और मिले अति भोग।।

समय सभी के पास है,संचय करिए आप।
रहे हालात ठीक तब,मिले नहीं अभिशाप।।

समय सभी के पास है,सुन्दर करिए कर्म।
आगे ही आगे बढ़ें,छोड़ें कभी न धर्म।।

समय सभी के पास है,जो है अति अनमोल।
करें पूर्ण जो काम को,वह पाते मधु बोल।।

समय सभी के पास है,जीवन यह वरदान।
सही मार्ग पर सब चलें,बनी रहे तब शान।।
(स्वरचित मौलिक)
संदीप कुमार सिंह✍️
जिला:_समस्तीपुर(देवड़ा)बिहार

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: