Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

जीवन

Santosh kumar koli 30 Mar 2023 कविताएँ समाजिक जीवन 64748 0 Hindi :: हिंदी

जीवन एक इंद्रधनुष, सतरंगा दीदार ।  
इन रंगों से एक आभा, ये जीवन का सार। जन्म लेना एक दिन का, एक दिन का मरना।
इन दो दिनों के बीच बहता, जीवन रूपी झरना।
इस झरने में, मल- मल नहाना।
जीवन, तुझे किसने जाना?
जीवन एक रंगमंच का डेरा।
जब जागो, तभी सवेरा।
दया, प्रेम, इच्छा, लोभ, गुण- अवगुणों का पुंज।
ईश्वर का आशीर्वाद, सुख- दुख का कुंज।
लगे रहो, लगे रहो, यह है तेली का घाना।
जीवन, तुझे किसने जाना?
जीवन अवसर, इहलोक- परलोक सुधार।
जीने की कला है जीवन, रोटी की मारामार।
शतरंज की बिसात है, सांप-सीढ़ी का खेल।
जीवन एक बहती नदी, कई झरनों का मेल।
कुछ भाग्य, कुछ निर्णय का फ़साना।
जीवन, तुझे किसने जाना?
अनुभव का पिटारा, खोल-चाहे-मत खोल।
जीवन कर्मों का लेखा- जोखा, तोल- चाहे मत- तोल।
जीवन, एक मकड़ी का जाला।
वही पूरता, वही समेटने वाला।
चलती का नाम ज़िंदगी, जीवन उड़ती पतंग तराना।
जीवन, तुझे किसने जाना?
उम्र के हर पड़ाव को जीना, जीवन पल-पल पिलाना।
सपनों को जीना है जीवन, जब तक ज़िंदा तब सिलना।
जब तक जीओ खुलकर जीओ, एक दिन सबको है मरना।
जीवन, मुकद्दर नहीं बपौती, अटल मौत से क्या डरना।
है तो है, नहीं तो कटे है गाना।
जीवन, तुझे किसने जाना?
जीवन, तुझे किसने जाना?


Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

शक्ति जब मिले इच्छाओं की, जो चाहें सो हांसिल कर कर लें। आवश्यकताएं अनन्त को भी, एक हद तक प्राप्त कर लें। शक्ति जब मिले इच्छाओं की, आसमा read more >>
Join Us: