Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

बूढ़ी औरत और एक लड़का

Ranjana sharma 25 Aug 2023 कहानियाँ अन्य बूढ़ी औरत और एक लड़का#Google# 16347 0 Hindi :: हिंदी

सुजीत जब स्कूल जाता तो उसे रास्ते में एक बूढ़ी औरत रोक लेती थी।
     एक लड़का जिसका नाम सुजीत था और उसकी आयु १४ वर्ष की थी।वह रोज अपने घर से सुबह१०:३० बजे स्कूल जाने के लिए निकलता था।
     उसके स्कूल के रास्ते के बीच में उसे एक बूढ़ी औरत रोक लेती थी और उसके हाथ में बड़े प्यार से दो चॉकलेट पकड़ाकर, उसके गालों को सहला कर,उसके माथे को चूमने के बाद वह उसे स्कूल जाने देती थी।
     सुजीत डरता था कि क्या बात है वह किसी को नहीं मुझे ही रोज क्यों पकड़ लेती है और इतना प्यार दिखाती है ।वह 
यह बात अपनी मां को भी बताता 
      तो उसकी मां उससे कहती ,' देख उसके पास जाता है ठीक है पर उसका दिया चॉकलेट मत खाना पता नहीं कौन है कहीं कुछ उल्टा - सीधा हो गया तो, क्या करेगें उसका लड़का हां मां करके फिर खेलने चला जाता।
      एकदिन तो उसकी मां भी साथ में जाने को सोचती ,पर उसके पास उसी दिन बहुत काम आ जाता जिस कारण वह नहीं जा पाती।
            रोज की तरह आज भी सुजीत स्कूल जा रहा था ,पर पता नहीं क्यों आज वह बूढ़ी औरत वहां दिखाई नहीं दी,वह खुश तो होता कि चलो आज वो बूढ़ी औरत नहीं है पर उसका मन अंदर से विचलित हो उठता ।
         वह कुछ दूर जाता तो सोचता कि क्या बात हो गई कि आज वह दिखाई नहीं दी उसका स्कूल में भी मन नहीं लगता।
         स्कूल से घर लौटते समय वह उसके घर चला जाता ,घर में जैसे जाता उसे सामने दीवार पर एक तस्वीर दिखाई देती उस तस्वीर में जो बूढ़ी औरत के साथ एक लड़का था जिसकी शक्ल पूरा मेरे जैसा दिखता था।
         वह और कोई नहीं उसका पोता था जो अब इस दुनियां में नहीं था यह देख वह समझ जाता इसलिए वह मुझे ही रोक लेती थी।
                    धन्यवाद🙏

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: