Ashok Kumar Kapil 30 Mar 2023 कविताएँ देश-प्रेम #desh #vikas #health #who #progress 18236 0 Hindi :: हिंदी
चिकित्सा के अभाव में ना जाए किसी की जान तभी दुनिया यह कहेगी है भारत आयुष्मान सुलभ और सस्ती चिकित्सा पा कर जन जन बने बलवान देश के नवनिर्माण में दे सके अपना पूरा योगदान तभी दुनिया यह कहेगी है भारत आयुष्मान बने भारत अब विश्वगुरू हो स्थापित नए कीर्तिमान तभी दुनिया यह कहेगी है भारत आयुष्मान लाभ विकास का जन जन तक पहुॅचे हो सब का उत्थान तभी दुनिया यह कहेगी है भारत आयुष्मान उच्च नैतिक मूल्यों में सुदृढ जन जन का विश्वास तभी दुनिया यह कहेगी है भारत आयुष्मान हो रौशन नाम देश का चमके इसका भाग्य तभी दुनिया यह कहेगी है भारत आयुष्मान रहे अमर स्वतंत्रता देश की बढे सभी का ग्यान तभी दुनिया यह कहेगी है भारत आयुष्मान