AJAY ANAND 24 Jun 2023 कविताएँ अन्य जंगल, रहस्य, भ्रमण, कानून 5809 0 Hindi :: हिंदी
रहस्य जंगल का किसी को मालूम नहीं..! निकलना मुश्किल पड़ जाए , गुम हो जाए अगर कहीं...!! रहस्य जंगल का किसी को मालूम नहीं..! खतरनाक जानवरों से भरे पड़े हैं..! आवाजों का जहां होता भयानक शोर ..!! शेर , चीते , लोमड़ी , हाथी , और रहते वहां रंग-बिरंगे पंख फैलाए नाचती सुंदर मोर.!! बड़े - बड़े , ऊंचे ऊंचे पेड़ पहाड़ और पर्वत..! सभी बनाते आशियाना उस पर..!! डरते सभी एक दूसरे से, फिर भी रहते खाते पीते घूमते होकर मस्त...!! ताकतवर की होती वहां राज..! चालाकी से भी करते जो काज..!! जंगल पर कानून उसी का चलता.! जीने का निराला होता उसका अंदाज..!! निश्चिंत होकर भ्रमण करता , अगर जाना होता जहां भी कहीं..! रहस्य जंगल का किसी को मालूम नहीं..!!