Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

यशोधरा वियोग से मल्हार

Neetesh Shakya 30 Mar 2023 गीत धार्मिक Malhar neetesh shakya yashodhara viyog 27067 1 5 Hindi :: हिंदी

मेरी मईया हमको सांच बता दो,
दिल में धीर बंधा दो|
कहाँ गए हैं मेरे साजना...... 

महलों में सोबत छोड़ा, मेरी सुद बिसराई| 
कैसे जियेंगे तुम्हारे बिन, बताते पिया हरजाई|1| 
मेरी मईया घर दिल नहीं लगता, महल सूना लगता| 
 कहाँ गए हैं मेरे साजना....... 

जब से गये हैं कंध हमारे, सुना महल दिखावे| 
हँसी ख़ुशी सब ही भूले, सजन की याद सतावे|2| 
मेरी खुशियाँ सारी छूटी, जीवन की डोरें टूटी | 
कहाँ गए हैं मेरे साजना..... 

माता-पिता विलखत छोड़े, गए पत्थर दिल करके| 
क्या खता हुई हमसे, निकले अंजान बनके|3| 
मेरी मईया सुना महल हमारा, उड़ गया हंस प्यारा| 
कहाँ गए हैं मेरे साजना.....

अपने मन की कहके जाते, हम नहीं उन्हें सताते| 
चुपके से महलों से निकल गए, अपने दिल की बताते|4| 
मेरी मईया दिल की कह के जाते, हमें गले लगाते| 
दिल से भेजते अपने साजना....... 

सूना-सूना महल हमारा, कोई नजर ना आवे| 
ददों से आंसू मेरे बहते, कौन धीर बंधावे|5| 
मेरी माता हमें कोई न भाता| 
याद आवें मेरे साजना....
कहाँ गए हैं मेरे साजना.....

Comments & Reviews

Neetesh Shakya
Neetesh Shakya Good

1 year ago

LikeReply

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

ये खुदा बता तूने क्या सितम कर दिया मेरे दिल को तूने किसी के बस मैं कर दिया वो रहा तो नहीं एक पल भी आकर टुकडें- टुकड़ें कर दिये ना विश्वा read more >>
Join Us: