Join Us:
20 मई स्पेशल -इंटरनेट पर कविता कहानी और लेख लिखकर पैसे कमाएं - आपके लिए सबसे बढ़िया मौका साहित्य लाइव की वेबसाइट हुई और अधिक बेहतरीन और एडवांस साहित्य लाइव पर किसी भी तकनीकी सहयोग या अन्य समस्याओं के लिए सम्पर्क करें

प्रेरक कहानी*💐💐सफलता का सबक 💐💐* #प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह

Karan Singh 30 Mar 2023 कहानियाँ समाजिक धार्मिक/सामाजिक/भक्ति/प्रायश्चित/गूगल/आज की कहानी/प्रेरक कहानी🦚🌳* *💐💐सफलता का सबक 💐💐* #प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह/सफलता का सबक/ज्ञान का समंदर/भक्ति/व्यर्थ इच्छा/करण सिंह/karan singh/सपनों का सौदागर/सपनों का सौदागर करण सिंह/ 10665 0 Hindi :: हिंदी

👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳* 
*💐💐सफलता का सबक 💐💐*
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌

            एक आठ साल का लड़का गुर्वित गर्मी की छुट्टियों में अपने दादा जी के पास नयासर गाँव घूमने आया। एक दिन वो बड़ा खुश था, उछलते-कूदते वो दादाजी के पास पहुंचा और बड़े गर्व से बोला, ” जब मैं बड़ा होऊंगा तब मैं बहुत सफल आसमी बनूँगा। क्या आप मुझे सफल होने के कुछ टिप्स दे सकते हैं?”

दादा जी ने ‘हाँ’ में सिर हिला दिया, और बिना कुछ कहे लड़के का हाथ पकड़ा और उसे करीब की पौधशाला में ले गए।
वहां जाकर दादा जी ने दो छोटे-छोटे पौधे खरीदे और घर वापस आ गए।

वापस लौट कर उन्होंने एक पौधा घर के बाहर लगा दिया और एक पौधा गमले में लगा कर घर के अन्दर रख दिया।

“क्या लगता है तुम्हे, इन दोनों पौधों में से भविष्य में कौन सा पौधा अधिक सफल होगा?”, दादा जी ने लड़के से पूछा।

लड़का कुछ क्षणों तक सोचता रहा और फिर बोला, ” घर के अन्दर वाला पौधा ज्यादा सफल होगा क्योंकि वो हर एक खतरे से सुरक्षित है जबकि बाहर वाले पौधे को तेज धूप, आंधी-पानी, और जानवरों से भी खतरा है…”


👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳* 
*💐💐सफलता का सबक 💐💐*
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌

दादाजी बोले, ” चलो देखते हैं आगे क्या होता है !”, और वह अखबार उठा कर पढने लगे।

कुछ दिन बाद छुट्टियाँ ख़तम हो गयीं और वो लड़का वापस शहर चला गया।

इस बीच दादाजी दोनों पौधों पर बराबर ध्यान देते रहे और समय बीतता गया। ३-४ साल बाद एक बार फिर वो अपने पेरेंट्स के साथ गाँव घूमने आया और अपने दादा जी को देखते ही बोला, “दादा जी, पिछली बार मैं आपसे successful होने के कुछ टिप्स मांगे थे पर आपने तो कुछ बताया ही नहीं…पर इस बार आपको ज़रूर कुछ बताना होगा।”

दादा जी मुस्कुराये और लडके को उस जगह ले गए जहाँ उन्होंने गमले में पौधा लगाया था।

अब वह पौधा एक खूबसूरत पेड़ में बदल चुका था।

लड़का बोला, ” देखा दादाजी मैंने कहा था न कि ये वाला पौधा ज्यादा सफल होगा…”

“अरे, पहले बाहर वाले पौधे का हाल भी तो देख लो…”, और ये कहते हुए दादाजी लड़के को बाहर ले गए.

बाहर एक विशाल वृक्ष गर्व से खड़ा था! उसकी शाखाएं दूर तक फैलीं थीं और उसकी छाँव में खड़े राहगीर आराम से बातें कर रहे थे।

👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳* 
*💐💐सफलता का सबक 💐💐*
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌

“अब बताओ कौन सा पौधा ज्यादा सफल हुआ?”, दादा जी ने पूछा।

“…ब..ब…बाहर वाला!….लेकिन ये कैसे संभव है, बाहर तो उसे न जाने कितने खतरों का सामना करना पड़ा होगा….फिर भी…”, लड़का आश्चर्य से बोला।


दादा जी मुस्कुराए और बोले, “हाँ, लेकिन चुनौती स्वीकार करने के अपने उपहार भी तो हैं, बाहर वाले पेड़ के पास आज़ादी थी कि वो अपनी जड़े जितनी चाहे उतनी फैला ले, आपनी शाखाओं से आसमान को छू ले…बेटे, इस बात को याद रखो और तुम जो भी करोगे उसमे सफल होगे- अगर तुम जीवन भर सुरक्षित जीवन पसन्द करते हो तो तुम कभी भी उतना नहीं बढ़ पाओगे जितनी तुम्हारी क्षमता है, लेकिन अगर तुम तमाम खतरों के बावजूद इस दुनिया का सामना करने के लिए तैयार रहते हो तो तुम्हारे लिए कोई भी लक्ष्य हासिल करना असम्भव नहीं है!

👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳* 
*💐💐सफलता का सबक 💐💐*
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌

लड़के ने लम्बी सांस ली और उस विशाल वृक्ष की तरफ देखने लगा…वो दादा जी की बात समझ चुका था, आज उसे सफलता का एक बहुत बड़ा सबक मिल चुका था!

*💐💐शिक्षा💐💐*

दोस्तों, भगवान् ने हमें एक अर्थ पूर्ण जिंदगी जीने के लिए बनाया है। लेकिन दुर्भाग्य से अधिकतर लोग डर-डर के जीते हैं और कभी भी अपनी पूरी संभावना को महसूस नही कर पाते। इस बेकार के डर को पीछे छोडिये…ज़िन्दगी जीने का असली मज़ा तभी है जब आप वो सब कुछ कर पाएं जो सब कुछ आप कर सकते हैं…वरना दो वक़्त की रोटी का जुगाड़ तो कोई भी कर लेता है…

इसलिए हर समय सुरक्षित रहने के चक्कर में मत पड़े रहिये…जोखिम उठाइए… खतरा लीजिये और उस विशाल वृक्ष की तरह अपनी जिंदगी को बड़ा बनाइये!
🌷🌷🌷🌷🌷🌷
*सदैव प्रसन्न रहिये।*
*जो प्राप्त है, पर्याप्त है।।*

🙏🙏🙏🙏🌳🌳🌳🙏🙏🙏🙏🙏
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌
*🌳🦚प्रेरक कहानी🦚🌳* 
*💐💐सफलता का सबक 💐💐*
#प्रस्तुतकर्ता-सपनों का सौदागर.....करण सिंह
👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌👌

Comments & Reviews

Post a comment

Login to post a comment!

Related Articles

लड़का: शुक्र है भगवान का इस दिन का तो मे कब से इंतजार कर रहा था। लड़की : तो अब मे जाऊ? लड़का : नही बिल्कुल नही। लड़की : क्या तुम मुझस read more >>
Join Us: